फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   83 thousand people will get direct employment

बहराइच: 83 हजार लोगों को मिलेगा प्रत्यक्ष रोजगार

Sat, 18 Feb 2023 06:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 18 Feb 2023 06:21 PM IST
विज्ञापन
83 thousand people will get direct employment
बहराइच। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश को देश का ग्रोथ इंजन बनाने की बात कही थी। जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के सफल आयोजन के जरिए इसे सच कर दिखाया दिया है। आजादी के बाद से यह पहली बार है कि जिला स्तर पर उद्योग लग रहे हैं। बहराइच में 166 निवेशकों ने 4471 करोड़ के निवेश के एमओयू साइन किए हैं। इससे सीधे तौर पर जिलेवासियों को फायदा होगा। उक्त बातें ग्लोबल इन्वेसटर समिट के बाद उद्योग बंधुओं की समस्या जानने कलेक्ट्रेट पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. संजय निषाद ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। डाॅ. निषाद ने कहा कि शासन की मंशा है कि जिलास्तर पर लगने वाले उद्योगों में वहीं के बाशिंदों को रोजगार मिले। बहराइच में हुए निवेश से प्रत्यक्ष तौर पर जिले के 83 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं लगभग दो लाख लोगों को परोक्ष रुप से रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार निवेशकों ने त्वरित गति से निवेश प्रस्ताव दिए हैं और समिट को सफल बनाया है। ठीक उसी प्रकार से शासन व प्रशासन निवेशकों के निवेश को जमीन पर उतारने के लिए प्रयास करेगा।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुझे इसीलिए उद्योग बंधुओं की समस्या जानने के लिए भेजा है। उद्यमियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया है। अमर उजाला प्रतिनिधि की ओर से प्रभारी मंत्री से लोगों के प्रशिक्षित न होने से रोजगार से वंचित होने को लेकर सवाल किया गया। डॉ. संजय निषाद ने बताया कि जिले के लोगों को ही यहां लगने वाले उद्योगों में रोजगार मिले इसका प्लान तैयार किया गया है। अकुशल लोगों को शासन की ओर से निशुल्क प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। साथ ही उन्हें दूसरे प्रदेशों में संचालित कल-कारखानों में ले जाकर भी प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक के दौरान एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, बलहा विधायक सरोज सोनकर, नानपारा के विधायक रामनिवास वर्मा, डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र, एसपी प्रशांत वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट ज्योति राय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed