{"_id":"59ad8e874f1c1bef278b50b9","slug":"81504546439-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपात्रों को आवास प्रदान करने का आरोप, डीएम को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपात्रों को आवास प्रदान करने का आरोप, डीएम को भेजा पत्र
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपात्रों को आवास प्रदान करने की जांच होगी
- डीएम ने पीड़ित ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ को दिया आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
खुटेहना (बहराइच)। ग्राम कोड़रीताल में पात्रों के बजाए अपात्रों को आवास दे दिया गया है जबकि पात्र आवास के लिए भटक रहे हैं। पीड़ितों ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है। साथ ही जांच कराकर संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। जिलाधिकारी ने बीडीओ पयागपुर से जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
पयागपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कोड़रीताल में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 60 ग्रामीणों को आवास प्रदान किया जाना है। लेकिन यह आवास पात्रों को न देकर अपात्राें को दे दिया गया है। गांव निवासी पूर्व कोयला देवी ने जिलाधिकारी को सौंपे गए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि वर्ष 1995 में जिन 60 लोगों को इंदिरा आवास दिया गया था। अब उन्ही में से अधिकतर लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि झब्बू, प्रदीप, अनीता देवी, रंगीले, सैफू, जमील समेत 40 से अधिक पात्रों को नाम सूची से काटा गया है। परेशान सभी ग्रामीणों ने जिलाधिकारी अजयदीप सिंह को पत्र सौंपकर ग्राम प्रधान व अन्य अधिकारियों पर आवास वितरण में धांधली करने का आरोप लगाया है। सभी ने कार्रवाई न होने पर अनशन की चेतावनी दी है। वहीं कोड़रीताल की ग्राम प्रधान निर्मला देवी का कहना है कि प्रशासन की ओर से गांव के गरीबों की जो सूची मुहैया कराई गई थी। उसके आधार पर आवास का आवंटन किया गया है। जो लोग छूट गए हैं। वह पात्र जरूर हैं, लेकिन उनका नाम सूची में नहीं है। नई सूची मिलने पर आवास आवंटित होते ही अन्य पात्रों को भी आवास मुहैया कराया जाएगा।