फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   80 thousand people craving electricity to the five days

पांच दिन से बिजली को तरस रहे 80 हजार लोग

Mon, 10 Jun 2019 10:30 PM IST
Praveen Singh amarujala Bureau/Bahraich
amarujala Bureau/Bahraich Published by: Praveen Singh Updated Mon, 10 Jun 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
खुटेहना क्षेत्र के लोगों को पांच दिन से बिजली नहीं मिल रही है। बिजली न मिलने से क्षेत्र के करीब 80 हजार लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छह जून को आई आंधी-पानी में कई स्थानों पर खंभे गिरने व तार टूटने से विद्युत व्यवस्था चरमरा गई थी। इसकी शिकायत क्षेत्र के लोगों ने की, लेकिन अभी तक व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


जिले में बढ़ती गर्मी और तपिस के बीच विद्युत सप्लाई दिनोंदिन पंगु होती जा रही है। छह जून की रात आई आंधी-पानी के बाद 24 घंटे बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। लोगों ने सोचा कि व्यवस्था दुरुस्त होने पर सप्लाई चालू हो जाएगी, लेकिन पिपरी व पयागपुर उपकेंद्र की विद्युत सप्लाई भगवान के हारे है। अभी तक बिजली सप्लाई दुरुस्त नहीं हो सकी है। पांच दिनों में उपभोक्ताओं को मात्र 10 से 20 मिनट ही बिजली मिल सकी है।
विज्ञापन


उपभोक्ता शिवश्याम मिश्रा ने कहा कि पावर कॉर्पोरेशन की नाकामी के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बैजनाथ सिंह ने कहा कि पयागपुर उपकेंद्र से जुड़े ऐलौ, लखाही, खजुरी, हंसुआपारा, खुरथुआ, शिवदहा में पांच दिनों से विद्युत आपूर्ति नहीं मिल रही है। प्रवीण तिवारी ने बताया कि बनकटा, लालपुर, बेलवापदुम व रजुआपुर गांव में सप्लाई ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पप्पू तिवारी के अनुसार मधनगरा, इमिलिया, झाला गांव सभाओं को पयागपुर उपकेंद्र से आपूर्ति मिलती है, लेकिन छह जून से आपूर्ति बाधित है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल है। मन्नू मिश्रा और लवकुश ने सप्लाई पर असंतोष जताते हुए कहा कि विभाग की उदासीनता के चलते लोग काफी परेशान हैं। बिजली न मिलने से क्षेत्र के करीब 80 हजार लोग परेशान हैं। इस संबंध में एसडीओ विद्युत अवधेश पटेल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आंधी से क्षेत्र के अधिकतर गांवों में लाइनें क्षतिग्रस्त हो गयीं। इस समय 132 सब स्टेशन से भी अघोषित कटौती हो जाती है। निर्बाध सप्लाई के लिए प्रयास जारी है। शीघ्र ही समस्या दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed