{"_id":"58e141de4f1c1b4a3e5b477f","slug":"80-bigha-crop-burns-by-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 80 बीघा फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से 80 बीघा फसल जली
अमर उजाला/श्रावस्ती
Updated Sun, 02 Apr 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
अाग लगने से जली फसल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनवा थाना क्षेत्र के उत्तमापुर गांव के मजरा लोहरासपुर निरहा में रविवार को अचानक गेहूं के खेत में आग लग गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक आग से लगभग 80 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव से पानी लाकर आग बुझाई। वहीं, ग्रामीणों की सूचना पर दमकल वाहन आग को काबू करने के बाद मौके पर पहुंचा।
सोनवा थाना क्षेत्र के उत्तमापुर गांव के मजरा लोहरासपुर निरहा में सुबह अज्ञात कारणों से प्रेम कुमार के खेत में आग लग गई। खेत में धुआं उठता देख ग्रामीण खेत की ओर दौड़े। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया और रामचंद्र की दो बीघा, पेशकार की पांच बीघा, राजू पांडे की 25 बीघा, सालिकराम की 15 बीघा, इतवारी की एक बीघा व कुंवारे की दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
वहीं, इस दौरान ग्रामीणों ने लाइन बना कर व गांव से बाल्टियों से पानी लाकर किसी तरह आग को और फैलने से रोका। उधर, ग्रामीणों की सूचना पर आग बुझाने के लगभग आधे घंटे बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। आग से लगभग चार लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
घटना की सूचना पीड़ितों की ओर से तहसील प्रशासन को भी दी गई है। वहीं, इस संबंध में तहसीलदार जमुनहा राजेश सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली है। क्षेत्रीय लेखपाल व कानूनगो को गांव में भेजा गया है। इसके साथ ही उन्हें नुकसान का आकलन करने को कहा गया है। आकलन के बाद अग्निपीड़ितों को अहेतुक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
आग लगने के कुछ ही देर बाद ग्रामीणों द्वारा भिनगा स्थित दमकल विभाग को सूचना दे दी गई थी। इसके बाद भी आग पर काबू होने के लगभग आधे घंटे बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह ने कहा कि दमकल को सूचना मिलने के तत्काल बाद वाहन गंतव्य की ओर रवाना हो जाता है। दूरी अधिक होने के कारण या फिर गांव में वाहन न जाने का रास्ता न होने के कारण कभी कभी विलंब भी हो सकता है।