{"_id":"6484b7dda251088d9106e728","slug":"7990-lakh-saplings-will-be-planted-this-time-bahraich-news-c-13-1-281970-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: इस बार रोपे जाएंगे 79.90 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: इस बार रोपे जाएंगे 79.90 लाख पौधे
Sat, 10 Jun 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 10 Jun 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक हुई। इसमें डीएफओ बहराइच संजय शर्मा ने बताया कि वर्ष 2023-24 में शासन ने जिले को 79 लाख 90 हजार 660 पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य आवंटित किया गया है। वन प्रभाग बहराइच व कतर्नियाघाट की ओर से 34,81,800 पौधे रोपित किये जाएंगे। जिले के अन्य विभागों को 45 लाख 08 हजार 860 पौध रोपण का लक्ष्य आवंटित किया गया है।
जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिया कि पौधरोपण के लिए विभागीय नोडल अधिकारी नामित कर उसकी सूचना वन विभाग को उपलब्ध करा दें, ताकि नोडल अधिकारी वन विभाग से समन्वय कर सफलतापूर्वक पौध रोपण कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर सीडीओ कविता मीना, एडीएम अनिरूद्ध प्रताप सिंह, सीआरओ अवधेश कुमार मिश्र, डीडीओ महेन्द्र कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।