फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   75.13 % voting in shrawasti

1686 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में कैद

Sat, 28 Nov 2015 09:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sat, 28 Nov 2015 09:29 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए शनिवार को निश्चित समय पर मतदान शुरू हुआ। पहले चरण में 75.13 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


बूथों पर फर्जी व नाबालिगों द्वारा किए जाने वाले मतदान की शिकायतों के निस्तारण के लिए डीएम सहित जिला स्तरीय अधिकारी बूथों पर दौड़ते रहे।

इस चरण में मतदाता सूची के नामों में त्रुटि होने के कारण कई शिकायतें भी मिलीं। इस सबके बावजूद बिगड़े मौसम में भी बुजुर्ग सहित नवजवानों में मतदान का उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन


प्रथम चरण मतदान के दिन जिले में सर्द हवाओं के कारण हल्की ठंड बढ़ गई। इस कारण दोपहर तक मतदान करीब 29 प्रतिशत ही हो पाया।

वहीं दोपहर बाद अचानक मतदान केंद्रों पर वोटरों की आमद के कारण मतदान प्रतिशत बढ़ा। इस कारण शाम तीन बजे तक मत प्रतिशत 68 फीसदी पहुंच गया।

इस बढ़े मत प्रतिशत के साथ मतदान केंद्रों पर वोटर लिस्ट के नामों में त्रुटि की शिकायत भी खूब आई। ग्राम पंचायत खैराकला के गांव चिचड़ी में वोटर लिस्ट में दूसरा नाम व आई कार्ड में दूसरा नाम होने के कारण 70 से ज्यादा लोग वोट नहीं डाल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा ही हाल कई और केंद्रों पर भी देखने को मिला। प्रथम चरण में शाम चार बजे तक ग्राम प्रधान के 747 व ग्राम पंचायत सदस्य के 939 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटिकाओं में कैद हो गया।


नाबालिग वोटरों से उठा-बैठक करवा लाइन से हटवाया

मतदान के दौरान नाबालिग व फर्जी वोटरों द्वारा मतदान करने की शिकायतें सभी बूथों से आ रहीं थीं। वहीं मतदान स्थल हरिहरपुर पर डीएम आर विक्रम सिंह व एसपी गंगानाथ त्रिपाठी ने कई नाबालिगों को मतदान लाइन से पकड़ा।

आधार कार्ड के अनुसार इन फर्जी वोटरों की उम्र चौदह वर्ष के बीच थी। इस पर पकड़े गए लड़कों से उठा-बैठक लगा कर उन्हें बूथ से हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed