फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   743 youths' faces blossomed by getting employment

रोजगार पाकर 743 युवाओं के चेहरे खिले

Mon, 18 Jan 2021 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
743 youths' faces blossomed by getting employment
बहराइच के राजकीय आईटीआई में सोमवार को आयोजित रोजगार मेले में युवाओं को ऑफर लेटर देतीं सीडीओ। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। राजकीय आईटीआई परिसर में सोमवार को आयोजित रोजगार मेले का सांसद, जिलाधिकारी, एसपी, सीडीओ व अन्य अतिथियों ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। मेले में लगभग 20 कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मेले में 1,835 अभ्यर्थियों का पंजीकरण कर 743 को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। इंडियन बैंक द्वारा मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। नियुक्ति पत्र व साइकिल पाकर युवाओं व छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

रोजगार मेले को संबोधित करते हुए सांसद अक्षयबर लाल गोंड ने कहा कि भारत युवाओं एवं प्रतिभाओं का देश है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। आज देश के युवा कौशल विकास मिशन जैसी योजनाओं के सहारे दक्ष होकर अपना नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शंभु कुमार ने कहा कि कौशल विकास मिशन जैसी योजनाओं के सहारे आज देश के युवा अपनी दक्षता और कौशल के बलबूते रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। डीएम ने प्रशिक्षण संस्थानों को निर्देश दिया कि स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण का रोडमैप तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी डॉ. विपिन मिश्र ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं के लिए संजीवनी के समान हैं। यहां हाईस्कूल उत्तीर्ण लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर हैं। सीडीओ कविता मीणा ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए आर्थिक स्वावलंबन अति आवश्यक है। जिसके लिए ऐसे आयोजन बहुत जरूरी हैं।
पयागपुर विधायक के प्रतिनिधि निंशक त्रिपाठी ने भी युवाओं के स्वावलंबन के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मिशन शक्ति के तहत एसबीआई, आर्यावर्त बैंक, बीओबी, पीएनबी आदि के सहयोग से 100 छात्राओं को साइकिल भी बांटी गई।

इस मौके पर एसडीएम सदर सौरभ गंगवार, प्रधानाचार्य आईटीआई प्रदीप अग्निहोत्री, जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार, रवींद्र सिंह, विनीत बाजपेई, लीड बैंक प्रबंधक अमित गौरव, राना अनिल सिंह, उद्यमी बृजमोहन मातनहेलिया, कुलभूषण अरोड़ा, अशोक मातनहेलिया, विजय केडिया, राजेश केडिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed