{"_id":"5ccb2257bdec2207402e9bea","slug":"71556816471-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना किसी भय, दबाव व लालच के स्वच्छ लोकतंत्री में करें मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना किसी भय, दबाव व लालच के स्वच्छ लोकतंत्री में करें मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरवल/फखरपुर (बहराइच)। एपेक्स इंटर कॉलेज व चौधरी सियाराम इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने पूरे नगर व हाईवे पर भ्रमण करते हुए लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने कहा कि सभी लोग बिना किसी भय व लालच के मतदान करें।
कैसरगंज के फिरोजपुर में स्थित एपेक्स इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं की ओर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड नवीन कुमार मिश्र व प्रबंधक मशकूर हबीब ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल बच्चों ने विद्यालय से निकलकर जरवल नगर होते हुए लखनऊ-बरहाइच मार्ग का भ्रमण किया।
रैली में सभी शिक्षक व छात्रों के साथ पुलिसकर्मी भी शामिल रहे। नगर भ्रमण के बाद रैली पुन: विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। यहां पर छात्रों को लोकतंत्र में भागीदार बनने की शपथ दिलाई गई। उधर, फखरपुर में स्थित चौधरी सियाराम इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। रैली को प्रधानाचार्य बीके शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
रैली विद्यालय से शुरू होकर फखरपुर कस्बे का भ्रमण करते हुए लखनऊ रोड पहुंची। इसके बाद पुन: विद्यालय आकर समाप्त हुई। इस दौरान छात्र जागरूकता लिखे स्लोगन से कस्बेवासियों को मतदान के प्रति जागरूक कर रहे थे। इस मौके पर शीतल मिश्रा, अभिलाषा, खुशबू श्रीवास्तव, शिवानी बाजपेई, गोमती, मुकेश यादव, कोमल शुक्ला, तौफीक, मुबारक अली आदि मौजूद रहे।