फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   70 TB patients discovered in 10 days

10 दिन में खोजे गए टीबी के 70 मरीज

Mon, 23 Nov 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
70 TB patients discovered in 10 days
बहराइच। जिले में दो से 11 नवंबर तक क्षय रोग विभाग की ओर से टीबी खोजी अभियान चलाया गया था। अभियान में 70 नए टीबी रोगी मिले हैं। इन सभी का डाटा विभाग की ओर से निक्षय पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। इस दौरान रोगियों को दवा वितरित की गई। साथ ही हर माह नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला मुख्यालय पहुंचकर दवा लेने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में दो से 11 नवंबर तक सक्रिय क्षय रोगी खोजी अभियान चलाया गया था। जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर जाकर टीबी के रोगियों की पहचान की। उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. पीके वर्मा ने बताया कि क्षय रोगी खोजी अभियान में 240 कर्मचारियों की 80 टीमें लगाई गई थीं। प्रत्येक टीम में तीन-तीन सदस्य और कुल 32 सुपरवाइजर लगे थे। अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मियों ने घरों के अलावा ईंट भट्ठे के आसपास रहने वाले परिवारों में टीबी रोग की खोज की गई। उप क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत तीन ब्लाक की छह लाख की आबादी में टीबी रोगी खोजने का काम किया गया। अभियान के तहत टीम ने 1175 लोगों का बलगम का नमूना लिया, जिसमें 70 टीबी रोगी पाए गए। उन्होंने बताया कि सभी नए टीबी रोगियों का डिटेल निक्षय पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। साथ ही टीबी रोगियों को दवा दी गई है। साथ ही लोगों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र और जिला मुख्यालय पर दवा लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि हुजूरपुर ब्लॉक में 13, नानपारा में 15, रिसिया में 19, मोतीपुर 23 टीबी रोगी मिले हैं। इन सभी को पौष्टिक आहार के लिए सरकार की ओर से 500 रुपये प्रतिमाह का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीबी रोग के लक्षण
-14 दिनों से ज्यादा बुखार व खांसी आना।
- एक माह से सीने में दर्द होना।
- छह माह से बलगम में खून का आना।
- भूख कम लगना।
- वजन का घटना।
- बच्चों का वजन न बढ़ना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed