Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   65,584 students will appear in the examination at 125 centers

Bahraich News: 125 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 65,584 विद्यार्थी

Mon, 24 Feb 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 24 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
65,584 students will appear in the examination at 125 centers
बहराइच के परीक्षा केंद्र महाराज सिंह इंटर कॉलेज के बाहर चस्पा सूचना। -संवाद
बहराइच। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही हैं। नकलविहीन व शुचितापूर्ण परीक्षा संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। नकलचियों पर नकेल कसने के लिए छह उड़ाका दल बनाए गए हैं जो लगातार भ्रमणशील रहकर जांच करेंगे। साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन



जिले के 125 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के 35,704 व इंटरमीडिएट के 29,880 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे। हाईस्कूल की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक और इंटरमीडिएट की परीक्षा द्वितीय पाली में दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.15 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन


परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। यही नहीं, सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती भी की गई है। परीक्षा पर निगरानी के लिए कलेक्ट्रेट स्थित ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





आठ जोन व 30 सेक्टर में बांटा गया जिला
सकुशल परीक्षा के लिए जिले को आठ जोन में बांटा गया है। साथ ही 30 सेक्टर बनाकर सभी जोनो में जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। छह उड़ाका दल बनाए गए हैं।





परीक्षा केंद्रों के आसपास लाउडस्पीकर बजाने पर होगी कार्रवाई
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार अहिरवार ने बताया कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की एकाग्रता प्रभावित न हो, इसके लिए परीक्षा केंद्र के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर पाबंदी है। लाउडस्पीकर बजाने पर संबंधित पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed