फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   नए साल के स्वागत को सजे रहे बाजार

नए साल के स्वागत को सजे रहे बाजार

Mon, 31 Dec 2018 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
नए साल के स्वागत को सजे रहे बाजार
बहराइच। नए साल के स्वागत के लिए सोमवार को बाजार गुलजार रहे। नव वर्ष का स्वागत सभी ने अपने-अपने अंदाज में किया। बच्चे अधिक उत्साहित दिखे। ग्रीटिंग और बुके की जमकर खरीदारी हुई।
विज्ञापन


इंटरनेट और एसएमएस से भी लोगों ने अपनों को नए वर्ष का बधाई संदेश भेजा। हर तरफ हैप्पी न्यू ईयर की धूम रही। वर्ष 2018 को बॉय-बॉय और 2019 के स्वागत के लिए सोमवार को हर वर्ग उत्साहित नजर आया।
विज्ञापन


नए वर्ष के स्वागत के लिए किसी ने चूक नहीं की। किसी ने सादगी से तो किसी ने पार्टियों का आयोजन कर नव वर्ष का स्वागत किया। तरह-तरह के ग्रीटिंग से बाजार सजे नजर आए। बच्चों के बीच म्यूजिकल ग्रीटिंग काफी लोकप्रिय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी कीमत बाजार में सौ से चार सौ रुपये रही। मध्यम वर्ग के लोगों ने जमकर ग्रीटिंग की खरीदारी की। शहर में जगह-जगह फूलों की दुकानें रविवार रात को ही सज गई थीं।

हैंडल और डलिया बुके की मांग रही। इनकी कीमत सौ से 15 सौ रुपये तक रही। गुलाब फूल के गुलदस्ते 60 रुपये से 300 रुपये तक बिके।

नगर में युवाओं ने रात में 12 बजते ही रेस्तरां और होटलों में डीजे की धुन पर थिरकते हुए 2018 को विदाई दी। हैप्पी न्यू ईयर से गांव कस्बे और शहर गूंज उठे।

हांड़ कंपा देने वाली सर्दी भी लोगों को नव वर्ष के आगमन का स्वागत करने में पीछे नहीं कर सकी। देर रात नव वर्ष का आगाज होते ही कई स्थानों पर आतिशबाजी भी की गई।

आठ लाख के बिक गए फूल
नव वर्ष के स्वागत में उपहार के लिए लोगों को रंगबिरंगे फूलों ने खूब लुभाया। नगर के छोटी बाजार तिराहा, अस्पताल चौराहा, डिगिहा तिराहा, छावनी चौराहा समेत अन्य स्थानों पर फूलों के स्टाल लगे रहे। यहां देर रात तक बिक्री जारी रही।


फूल विक्रेता धर्मवीर विवेक के अनुसार नव वर्ष के अवसर पर नगर में लगभग पांच लाख रुपये के फूलों की बिक्री हुई। नानपारा, रिसिया, कैसरगंज आदि कस्बों में भी लोगों ने फूलों की खरीदारी की। लगभग तीन लाख का व्यवसाय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed