फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   16 किलो बारूद और एक क्विंटल विस्फोटक बरामद, दो गिरफ्तार

16 किलो बारूद और एक क्विंटल विस्फोटक बरामद, दो गिरफ्तार

Wed, 18 Oct 2017 10:18 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
16 किलो बारूद और एक क्विंटल विस्फोटक बरामद, दो गिरफ्तार
बहराइच। पयागपुर पुलिस ने कोटबाजार में चल रहे अवैध पटाखा कारोबार का बुधवार को खुलासा किया। अवैध पटाखा फैक्ट्री से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से तैयार 16 किलोग्राम बारूद समेत लगभग एक क्विंटल विस्फोटक व विभिन्न क्षमता के पटाखे बरामद हुए हैं। इन पटाखों की सप्लाई बहराइच के साथ ही गोंडा, बलरामपुर और श्रावस्ती जिलों को हो रही थी। पकड़े गए लोगों को जेल भेजकर बरामद बारूद व विस्फोटक सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

दिवाली में अवैध पटाखा का कारोबार जिले में बड़े पैमाने पर फूल फूल रहा है। दीपावली की दस्तक के साथ ही पयागपुर क्षेत्र में अवैध पटाखा कारोबारियों के सक्रिय होने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। इस पर पुलिसकर्मी स्वयं उपभोक्ता बनकर खरीदारी के लिए पहुंच रहे थे। कोट बाजार में पटाखा फैक्ट्री संचालित होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस भी अलर्ट हुई। पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर के निर्देश पर थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने मंगलवार रात कोट बाजार में घेराबंदी कर छापेमारी की। यहां से बड़की काशीजोत निवासी ननके और छोटकी काशीजोत निवासी जमील को धर दबोचा। इनके कब्जे से 16 किलो बारूद समेत छह बोरियों में तैयार एक क्विंटल छह किलो पांच सौ ग्राम अवैध विस्फोटक व विभिन्न क्षमता के पटाखे बरामद हुए। एसपी सिटी कमलेश दीक्षित ने बताया कि दोनों से पूछताछ की गई तो बताया कि पटाखा बनाने के लिए विस्फोटक एकत्र किया गया था। दिवाली में इसकी बिक्री की जानी थी।
विज्ञापन

पयागपुर का लहसुन बम है मशहूर
पयागपुर थाना क्षेत्र में पटाखा बनाने का अवैध कारोबार लंबे अरसे से चल रहा था। पटाखा बनाने वाले कई तरह के पटाखों का निर्माण करते थे। यह कई बार जानलेवा भी साबित हो जाते हैं। पयागपुर के लहसुन बम की दीवाली पर अधिक डिमांड रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हो चुकी हैं दो मौत
कोट बाजार में पटाखा बनाने में दो साल पहले विस्फोट की घटना हुई थी। मकान में रहने वाले अब्दुल सलाम की पत्नी व बेटी की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया था। वहीं हुजूरपुर थाना क्षेत्र में भी अवैध तरीके से पटाखा बनाते समय एक व्यक्ति की जान चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed