{"_id":"59e4db764f1c1b65548b7cdb","slug":"61508170614-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी व पिता समेत चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी व पिता समेत चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, फरार
Updated Mon, 16 Oct 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरवलरोड (बहराइच)। जरवल कस्बा के एक मोहल्ला निवासी युवती को उसके मंगेतर ने परिवारीजनों की मदद से केरोसिन डालकर जलाने की कोशिश की थी। प्रेमिका गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मंगेतर व उसके पिता, भाई समेत चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी फरार हैं।
जरवलरोड थाना अंतर्गत जरवल नगर पंचायत के एक मोहल्ला निवासी 18 वर्षीय युवती का प्रेम प्रसंग घर के सामने रहने वाले जाने आलम से चल रहा था। युवती के मुताबिक युवक ने शादी करने का झांसा भी दिया। रविवार को प्रेमी के साथ युवती का निकाह भी होना था। लेकिन निकाह से पूर्व ही युवक ने परिवारजीनों के साथ मिलकर युवती पर केरोसिन उड़ेलकर जिंदा जलाने की कोशिश की। शोेर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए। सभी ने आग बुझाई। आननफानन युवती को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। रविवार को किसी ने थाने पर तहरीर नहीं दी। थानाध्यक्ष विद्यासागर वर्मा ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर मोहल्ला निवासी जाने आलम, पिता नजीर अहमद, भाई शाहरुख खान तथा नजमा के विरद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी फरार हैैं। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।