{"_id":"2a4ed5eacc5fe8860de8b8b2e2445406","slug":"60-thousand-population-without-electricity-and-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 हजार आबादी बिजली-पानी को तरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 हजार आबादी बिजली-पानी को तरसी
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 21 Jun 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पांच दिनों से बदहाल है। रोस्टर के मुताबिक क्षेत्र में महज तीन से चार घंटे की आपूर्ति हो रही है। बदहाल विद्युत आपूर्ति के चलते क्षेत्रवासियों को इस भीषण गर्मी में पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा रोजेदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। 32 गांव की करीब 60 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित है।
फखरपुर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति गर्मी का तापमान बढ़ते ही बदहाल अवस्था में पंहुच गई है।
फखरपुर फीडर से क्षेत्र के 32 गांवों में रहने वाले 60 हजार लोगों को विद्युत आपूर्ति की जा रही है। क्षेत्र में आपूर्ति का रोस्टर 12 घंटे का है।
लेकिन इधर पांच दिनों से बिजली सप्लाई बदहाल अवस्था में पंहुच गयी है। हालात यह है कि रोस्टर के सापेक्ष क्षेत्र में महज तीन से चार घंटे की ही आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन
बदहाल विद्युत व्यवस्था के चलते क्षेत्र की करीब 60 हजार की आबादी इस भीषण गर्मी में पानी के लिए तरसने को विवश है। सबसे ज्यादा परेशानी रोजेदारों को उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन