{"_id":"677991a2ebbc006a91013dce","slug":"60-buses-will-run-from-bahraich-and-shravasti-districts-during-maha-kumbh-bahraich-news-c-98-1-slko1007-124876-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: महाकुंभ में बहराइच व श्रावस्ती जिले से चलेंगी 60 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: महाकुंभ में बहराइच व श्रावस्ती जिले से चलेंगी 60 बसें
Sun, 05 Jan 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
बहराइच में रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी नई बसें।
बहराइच। आगामी महाकुंभ की तैयारी को लेकर रोडवेज प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। निगम प्रशासन ने 30-30 बसों को बहराइच व श्रावस्ती से संचालित कराने का निर्णय लिया है, वहीं 10 बस शटल के रूप में प्रयागराज में लगाई जाएंगी। देवीपाटन मंडल से 200 बसों के संचालन कराने की व्यवस्था बनाई गई है। रोडवेज प्रशासन ने महाकुंभ के दौरान यात्रियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है।
महाकुंभ में बहराइच व श्रावस्ती जिले से लाखों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज के लिए निकलते हैं। प्रयागराज के लिए यात्रियों के जिले से एक मात्र साधन परिवहन निगम की बसें ही हैं। ऐसे में महाकुंभ मेले के दौरान रोडवेज परिसर में काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो जाती है। इससे प्रत्येक वर्ष रोडवेज परिसर में अफरा-तफरी की स्थित बनी रहती है। हालांकि इस बार कुंभ में यात्रियों की उमड़ती भीड़ को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।
रोडवेज प्रशासन बसों को भगवा रंग में रंगरोगन करा रहा है। रोडवेज प्रशासन का मानना है कि इस बार महाकुंभ में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ निकल सकती है। इसलिए फिलहाल बहराइच के दोनों डिपो से 30 और श्रावस्ती से वाया बहराइच होते हुए 30 बसों को सीधे प्रयागराज के लिए संचालित कराया जाएगा। वहीं, दस बसों को शटल के रूप में प्रयागराज से ही संचालित कराने की व्यवस्था बनाई है। अगर इसके बाद भी श्रद्धालुओं की आमद अधिक रहती है, तो अतिरिक्त बसों के भी संचालन कराने की व्यवस्था बनाई है।
विज्ञापन
10 बसें लखनऊ अमौसी में ब्रांडिंग के लिए होंगी रवाना
निगम मुख्यालय प्रशासन की ओर से बसों पर महाकुंभ की ब्रांडिंग कराने की कार्ययोजना बनाई है। जिले के राेडवेज प्रशासन पांच बसों को पांच और पांच बसों को छह जनवरी को लखनऊ अमौसी भेजने की तैयारी में हैं।
अयोध्या दर्शन के लिए भी उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
प्रयागराज में लगने वाले आगामी महाकुंभ के लिए जिले से निकलने वाले ज्यादातर श्रद्धालु अयोध्याधाम दर्शन के लिए आयोध्या में रुक जाते हैं। यहां श्रद्धालु सरयू में स्नान कर प्रभु श्रीराम के दर्शन करने के बाद पुन: प्रयागराज के लिए रवाना हो जाते हैं। इसको भी ध्यान में रखते हुए रोडवेज प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है।
रोडवेज परिसर में श्रद्धालुओं के लिए रहेगी विशेष व्यवस्था
निगम प्रशासन ने महाकुंभ के दौरान रोडवेज परिसर में यात्रियों को काई परेशानी न हो इसके लिए भी विशेष कार्ययोजना बनाने में जुटा हुआ है। रोडवेज परिसर में मोबाइल शौचालय, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था के साथ यात्रियों के बैठने के लिए विशेष इंतजाम करने की तैयारी में रोडवेज प्रशासन जुटा हुआ है।
200 बसों का होगा संचालन
बहराइच के दोनों डिपो व श्रावस्ती से 30-30 बसों को महाकुंभ के दौरान संचालित कराया जाएगा। जबकि दस बसें प्रयागराज में शटल के रूप संचालित कराई जाएगी। श्रद्धालुओं रोडवेज परिसर में कोई परेशानी न हो, इसके लिए परिसर में व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखा जाएगा।
ज्ञानचंद-एआरएम बहराइच डिपो