{"_id":"6761b3b114ccb9401e065895","slug":"562-led-lights-installed-in-34-villages-for-protection-from-wildlife-bahraich-news-c-98-1-slko1011-124139-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: वन्यजीवों से सुरक्षा के लिए 34 गांवों में लगाई गई 562 एलईडी लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: वन्यजीवों से सुरक्षा के लिए 34 गांवों में लगाई गई 562 एलईडी लाइट
Tue, 17 Dec 2024 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 17 Dec 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में हिंसक वन्यजीव प्रभावित गांवों में बेहतर प्रकाश प्रबंध के लिए एक संस्था की ओर से वन विभाग को 3100 एलईडी लाइटें उपलब्ध करवाई गई हैं जिन्हें वन विभाग ने लगवाना शुरू करवा दिया है। पहले चरण में 34 गांवों में 562 लाइटें लगवाई गई हैं।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे कई गांव तेंदुआ, बाघ, हाथी समेत हिंसक जानवरों से प्रभावित हैं और आए दिन घटनाएं होती रहती है। ऐसे हमलों को कम करने व ग्रामीणों के जानमाल की रक्षा के लिए प्रभावित गांवों में एलईडी लाइट लगाने का कार्य शुरू किया गया है। डीएफओ बी. शिवशंकर ने बताया कि संस्था की ओर से कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग को 3100 एलईडी लाईटें उपलब्ध कराई गई हैं जिन्हें तेजी से लगवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में आनंदनगर, जयश्रीपुरवा, कुरकुरी कुआं, विशुनटांड़ा, मंगलपुरवा, मंदिर, कैलाशपुरी, गुलरा, बेलहनपुरवा, ढकिया, टेढ़िया, सीतारामपुरवा, बाजपुर बनकटी समेत 34 गांवों में 562 एलईडी लाइटें लगवाई गई हैं।