फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   55 lakh saplings planted to keep Terai green

तराई को हरा-भरा रखने को लगाए 55 लाख पौधे

Sun, 05 Jul 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
55 lakh saplings planted to keep Terai green
फखरपुर स्थित गौशाला परिसर में पौधरोपण करते कैबिनेटमंत्री मुकुट बिहारी वर्मा। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। तराई को हरा-भरा रखने के संकल्प के साथ रविवार से पौधरोपण अभियान शुरू हुआ। पहले दिन कतर्नियाघाट व बहराइच वन प्रभाग समेत अन्य क्षेत्रों में लगभग ढाई लाख पौधे लगाए गए। कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक, जिला जज समेत अन्य अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को पौधे रोपित करने के लिए प्रेरित किया। जिले में 56.61 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य शासन ने इस बार दिया है, जिसके सापेक्ष 55 लाख पौधे एक दिन में एक साथ लगाए गए।
विज्ञापन

जिले में रविवार से पौधरोपण अभियान का शुभारंभ हुआ। शिवपुर विकास खंड के ग्राम इटहा में जिलाधिकारी शंभु कुमार और पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा की मौजूदगी में पूजन-अर्चन हुआ। इसके बाद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अधिकारियों ने पौधरोपण कर धरा को हरा-भरा बनाने में अधिक से अधिक पौधे लगाने की बात कही। कैबिनेट मंत्री मुकुटबिहारी वर्मा की ओर से फखरपुर स्थित गोशाला परिसर में मौल श्री के पौधे रोपित किए। यहां पर डीएफओ मनीष कुमार सिंह ने भी पौधरोपण किया। सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने मरीमाता मंदिर परिसर में पाकड़ के पौधे और खलीलपुर में नीम का पौधा लगाया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, शिवम जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मिहींपुरवा विकास खंड के ग्राम बोझिया में सांसद अक्षयवरलाल गोंड ने ग्राम प्रधान शिवसागर की मौजूदगी में पौधरोपण किया। इसके बाद सांसद ने कतर्नियाघाट रेंज कार्यालय परिसर में डीएफओ जीपी सिंह, जिला कार्य समिति सदस्य जितेंद्र तिवारी, एसएसबी के जवानों की मौजूदगी में पौधरोपण किया। चीन सीमा पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेश्वरगंज ब्लॉक के ग्राम कंछर में विधायक सुभाष त्रिपाठी व ब्लॉक प्रमुख बीनाराज मिश्र ने पौधरोपण किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है। सभी लोग पौधरोपण करें। मिहींपुरवा विकास खंड के ग्राम भगवानपुर कुर्मियाना में प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों व ग्रामीणों ने पौधरोपण किया। शिक्षक पंकज केसरवानी, अनुज कुमार, संदीप रावल, प्रेम सिंह, अनुदेशक सलमा परवीन, अरविंद कुमार, सरोज कुमार मिश्र आदि मौजूद रहेे। रिसिया विकास खंड के जूनियर विद्यालय गैंडासिंहपुरवा में प्रधानाध्यापक सतेंद्र पाठक, शिक्षिका रुचि शर्मा की मौजूदगी में पौधरोपण किया गया। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने रुपईडीहा व पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण किया।
उधर, रुपईडीहा के हनुमान सरोवर के निकट खंड विकास अधिकारी तेजवंत सिंह ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हरिश्चंद्र गुप्ता, जिपं सदस्य संदीप जायसवाल की मौजूदगी में पौधरोपण किया। कस्बेवासियों को खाली स्थान पर पौधरोपित करने पर बल दिया। बाबागंज के सिसैया चरागाह में पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हरीशचंद्र उर्फ बंटू ने विभिन्न प्रजाति के पौध रोपित किए। बाबागंज में स्थित हाजी यूसुफ इंटर कॉलेज परिसर में एसएसबी 42वीं वाहिनी के अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से विद्यालय परिसर, अस्पताल परिसर, मंदिर, मस्जिद की जमीन पर छायादार व फलदार पौधरोपित किए गए।
विधायक ने साबुन व मास्क बांटे
सदर विधायक अनुपमा जायसवाल ने पौधरोपण कार्यक्रम के बाद खलीलपुर गांव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को साबुन व मास्क बांटे। उन्होंने कहा कि महिलाएं बिना मास्क के घर से बाहर न निकलें। साबुन से हाथ धोते रहें। साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अपने पड़ोसियों को भी अवगत कराएं। इस दौरान एसडीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, ग्राम प्रधान बजरंगी, बीडीओ सुभाष चंद्र सरोज, एडीओ आईएसबी महेश कुमार, एडीओ पंचायत मंशाराम, बीडीओ उग्रसेन सिंह, एडीओ कोऑपरेटिव अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
न्यायिक अधिकारियों ने लगाए पौधे
वन महोत्सव सप्ताह के तहत जनपद न्यायाधीश चंद्रभान तृतीय की अगुवाई में जज कॉलोनी में पौधरोपण किया गया। कॉलोनी में विभिन्न प्रजाति के 101 पौधे लगाए गए। जिला जज ने बताया कि पेड़ पर्यावरण संतुलन के लिए अति आवश्यक हैं। सभी लोगों को कम से कम एक पेड़ लगाना चाहिए। अपर जिला जज जैनेंद्र पांडेय ने कहा कि पौधरोपण प्राकृतिक संपदा और संतुलन बेहतर भविष्य के लिए अति आवश्यक है। इस मौके पर एडीजे सुरेश चंद्र, शैलेंद्र सचान, जितेंद्र द्विवेदी, नितिन पांडेय, डीएफओ मनीष सिंह आदि मौजूद रहे।

जेल अधिकारियों ने भी किया पौधरोपण
जिला कारागार के अधिकारियों ने भीपौधरोपण किया। जेल अधीक्षक एएन त्रिपाठी की अगुवाई में जेल कॉलोनी में पौधे लगाए गए। वहीं जेल के कृषि फार्म पर भी नींबू, आम, कटहल आदि के पौधे लगाए गए। इस मौके पर जेलर वीके शुक्ला, डिप्टी जेलर एसके त्रिपाठी, अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed