फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   भाजपा प्रत्याशी ने लाव-लश्कर के साथ दिखाई ताकत, जाम से जूझा शहर

भाजपा प्रत्याशी ने लाव-लश्कर के साथ दिखाई ताकत, जाम से जूझा शहर

Wed, 10 Apr 2019 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी ने लाव-लश्कर के साथ दिखाई ताकत, जाम से जूझा शहर
बहराइच। भाजपा प्रत्याशी व बलहा विधायक अक्षयवरलाल गोंड ने बुधवार को रोड शो कर कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल किया। छावनी बाजार से उनका नामांकन जुलूस निकला। इस दौरान शहर में जाम से लोग जूझते रहे।
विज्ञापन


नामांकन के लिए शहर के छावनी चौराहा के गेंदघर के निकट स्थित मल्हूबाबू की गद्दी से नामांकन जुलूस निकाला गया। वहां पर मुख्य अतिथि सहाकारिता मंत्री मुकुटबिहारी वर्मा और विशिष्ट अतिथि बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहां सभा के बाद जुलूस छावनी चौराहा, गांधी स्कूल, घंटाघर, पीपल तिराहा, कचहरी रोड होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। कलेक्ट्रेट में अक्षयवरलाल गोंड ने जिला निर्वाचन अधिकारी शंभु कुमार के सामने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, पूर्व विधायक अरुणवीर सिंह, लोकसभा प्रभारी सूर्यनारायण तिवारी, जिला प्रभारी भिखारी सिंह, श्रीनाथ शुक्ल, जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल आदि मौजूद रहे।


जुलूस से ध्वस्त हुई यातायात व्यवस्था
नामांकन जुलूस के कारण शहर में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त रही। पुलिस कर्मियों को जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान ट्रैफिक इंचार्ज शेषमणि पांडेय और नगर कोतवाल डीके श्रीवास्तव जाम खुलवाने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed