{"_id":"59fcac074f1c1bf2538ba879","slug":"51509731335-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में निकला अजगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में निकला अजगर
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मटेराचौराहा (बहराइच)। मुजेहना गांव में स्थित इंटर कालेज में शुक्रवार शाम को विशालकाय अजगर निकल आया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने अजगर को काबू में कर बघौली के जंगल में छोड़ा है।
बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज अंतर्गत मुजेहना गांव में इंटर कॉलेज स्थापित है। कॉलेज के परिसर में शुक्रवार शाम को गांव के बच्चे खेल रहे थे। तभी विशालकाय अजगर दिखा। इससे बच्चे डर गए। सूचना पाकर गांव के लोग एकत्रित हुए। वन रक्षक उदयशंकर व आमोद कुमार ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से अजगर को काबू में किया। उसका वजन 28 किलो के आसपास बताया जा रहा है। वन रक्षक आमोद कुमार ने बताया कि अजगर की लंबाई करीब 12 फीट के आसपास है। अजगर को काबू में कर बघौली के जंगलों में ले जाकर छोड़ दिया गया है।