{"_id":"58ebb8e44f1c1b9c36cf5873","slug":"500-bigha-crops-and-55-houses-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 बीघा फसल व 55 मकान जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 बीघा फसल व 55 मकान जले
अमर उजाला/श्रावस्ती
Updated Mon, 10 Apr 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
अाग बुझाते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से 500 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जबकि एक गांव में 55 मकान भी जल गए। फसल में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। इस दौरान आग की चपेट में आकर एक बैल जिंदा जल गया।
सिरसिया थाना क्षेत्र के बभनी कुकुरभुकवा गांव निवासी रामसूरत का घर प्राथमिक विद्यालय बभनी कुकुरभुकवा के बगल में है। सोमवार को उसकी पत्नी खाना बना रही थी। इस दौरान सब्जी में छौंका लगाते समय उठी लौ से घर में आग लग गई।
तेज पछुआ हवाओं के कारण आग गांव में तेजी से फैलने लगी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना अगिभनशमन विभाग को दी। जब तक दमकल कर्मी मौके पर पहुंचते, तब तक आग की चपेट में आकर शोभा, जलपत्तर, हितलाल, रक्षा धोबी, ननमुन, बालक, धीरज, मोहन मौर्य, नक्की, होली, देवीदीन, मंजूर आलम, कलाम सहित 45 लोगों के आशियाने जल गए। इस दौरान आग की चपेट में आकर नक्की के एक बैल की मौत हो गई। वहीं, गांव में ही स्थित वन चौकी में रखी लकड़ी भी जल गई।
विज्ञापन
उधर, सोनवा थाना क्षेत्र के बरावांहरगुन में गेहूं के डंठल में लगी आग से पड़ोसी गांव औरैया टिकई के खेतों में लगी आग से गांव के ही खुदाबख्श की 27 बीघा, महमूद की चार बीघा, मोहम्मद अली की एक बीघा, गोमती व नारायण दत्त की आठ बीघा, गोमती प्रसाद की 14 बीघा, छोटेलाल की चार बीघा, मिथलेश की 20 बीघा, केशरी शर्मा की 25 बीघा, पप्पू शर्मा की 25 बीघा, भगवानदास शर्मा की 30 बीघा, ललित कुमार की पांच बीघा, रामधीरज की तीन बीघा, मुनसाइन की सात बीघा, ईश्वरदीन की दस बीघा, संजय शर्मा की तीन बीघा, अवधराम की पांच बीघा, हरिशचंद्र की दो बीघा, साबिर अली की 12 बीघा, बड़ेलाल यादव की पांच बीघा, जगरानी की छह बीघा, लल्लन की 15 बीघा, बनवारी, सुरेश, सिक्रेटरी, ठगई, मेड़ई, जमुना प्रसाद सहित कुछ अन्य लोगों की करीब 450 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।
सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया, वहीं, इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम खरगौरा गनेश में हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से राजेश कुमार व बद्री प्रसाद शुक्ल की 25 बीघे गन्ने की फसल व एक बीघा गेहूं की फसल जल गई। जबकि भिनगा के सिसवा गांव में लगी आग से लगभग पच्चीस बीघा फसल जल गई। मौके पर पहुंचे एसएसबी जवानों ने आग को काबू में किया। जबकि सिरसिया के मेडकिया बेचईपुरवा के मजरा नरायनपुरवा में लगी आग में लगभग दस घर जल कर राख हो गए।