{"_id":"58d959594f1c1b442363e3e8","slug":"50-people-in-the-grip-of-chickenpox","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकनपॉक्स की चपेट में 50 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकनपॉक्स की चपेट में 50 लोग
अमर उजाला/श्रावस्ती
Updated Mon, 27 Mar 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
चिकनपाॉक्स से पीड़ित बच्ची
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिलौला क्षेत्र के बभनचक मजरे में कई दिनों से चिकनॅपाक्स का प्रकोप है। करीब 50 लोग इसकी चपेट मेें हैं। गांव में बीमारी फैलने की सूचना ग्रामीणों की ओर से सीएचसी गिलौला को दी गई, इसके बाद भी अभी तक गांव में कोई भी स्वास्थ्य कर्मी नहीं पहुंचा।
गिलौला क्षेत्र की ग्राम पंचायत दिकौली के मजरा बभनचक में व्याप्त गंदगी के कारण कई दिनों से चिकनपॉक्स का प्रकोप है। गांव निवासी शाजिया (10) पुत्री उस्मान, आंचल (8) पुत्री पप्पू , खुशबू (11) पुत्री बंशीधर, शांती देवी (32) पत्नी मुन्नालाल, प्रेमकुमारी (30) पत्नी लल्लू, पवन (7) पुत्र लल्लू, अनोखा देवी (30) पत्नी रक्षाराम, अर्चना (6) पुत्री रक्षाराम, रक्षाराम (32) पुत्र परमजीत, खुशबू (10) जयराम, रोहित (7), सुषमा (10), रुची (6), नूरजहां (15), सतीश (5), सावित्री (15), मुस्तफा (6), शाहजहां (12), सलीम (4), सलमान (10), इबरार (15), प्रती (18), मनीषा (5), कंचना (8), ममता (6), विकास (5), बल्लू (16), रवी (8) सहित करीब 50 लोग चिकनपॉक्स की चपेट में आ गए हैं।
गांव में बीमारी फैलने की सूचना पीड़ितों के परिवारीजनों की ओर से सीएचसी गिलौला के प्रभारी डॉ. एसबी सिंह को दी गई। इसके बावजूद कई दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक गांव तक स्वास्थ्य की टीम नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. एसबी सिंह का कहना है कि सूचना मिली है। गांव में स्वास्थ्य कर्मी को भेजा गया है, जो मरीजों को आवश्यक दवाई उपलब्ध करा रहा है। वहीं, सीएमओ आलोक का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं थी। अब पता चला है तो जिले से भी गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर पीड़ितों का इलाज कराया जाएगा।
सफाई न होने से गांव में चारो तरफ गंदगी पसरी है। गांव में मार्ग के किनारे कई जगह घूर गड्ढे लगे हैं। इसके बाद भी महीनों बीत जाता है। सफाई कर्मी गांव नहीं आता है। जिसके चलते गांव में पहले तीन चार लोग चिकनपॉक्स की चपेट में थे। इसके बाद अब लगभग पचास लोग इससे पीड़ित हैं।