फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   50 bed critical care unit will be built in medical college with Rs 18 crores

Bahraich News: मेडिकल कॉलेज में 18 करोड़ से बनेगा 50 बेड का क्रिटिकल केयर युनिट

Fri, 27 Dec 2024 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 27 Dec 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
50 bed critical care unit will be built in medical college with Rs 18 crores
बहराइच मेडिकल कालेज में क्रिटिकल केयर यूनिट के लिए तोड़े जा रहे पुराने आवास।
चित्तौरा (बहराइच)। मेडिकल कॉलेज आने वाले हजारों मरीजों को शासन की ओर से क्रिटिकल केयर युनिट की सौगात दी गई है। शासन की ओर से 50 बेड के क्रिटिकल केयर युनिट के लिए लगभग 18 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने स्थान चिह्नांकन कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शहर स्थित महाराजा सुहेलदेव स्वशाषी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में औसतन 2200 मरीज प्रतिदिन बेहतर इलाज के लिए पहुंचते हैं। इसमें जिले के मरीजों के साथ-साथ पड़ोसी जिला श्रावस्ती, गोंडा व बलरामपुर के मरीज भी शामिल रहते हैं। यही नहीं बेहतर इलाज के लिए पड़ोसी देश नेपाल के भी लाखों मरीज पहुंचते हैं। मेडिकल कॉलेज को 50 बेड के क्रिटिकल केयर युनिट की सौगात मिली है। मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. अरविंद शुक्ला ने बताया कि प्राचार्य डॉ. संजय खत्री के निर्देशन में प्रस्ताव भेजा गया था। इस पर शासन की ओर से लगभग 18 करोड़ के बजट की स्वीकृति की गई है। क्रिटिकल केयर युनिट निर्माण के लिए पुराने हो चुके सीएमएस आवास व अन्य आवासों का चयन किया गया है। निर्माण के लिए आवासों को तोड़ने का काम शुरू हो गया है। जल्द निर्माण पूरा कर इसे जिले को समर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन



50 बेड के क्रिटिकल केयर युनिट की स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूरा कराया जाएगा।
-डॉ. संजय खत्री प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed