{"_id":"68867c1dff9d6e0ea306a6bc","slug":"4841-did-not-give-ro-and-aro-exam-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-134283-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 4841 ने नहीं दी आरओ व एआरओ की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 4841 ने नहीं दी आरओ व एआरओ की परीक्षा
Mon, 28 Jul 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
आरओ एआरओ की परीक्षा देने पहुंचीं अन्नपूर्णा को व्हीलचेयर पर ले जाती महिला सिपाही। -संवाद
बहराइच। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित आरओ (समीक्षा अधिकारी) व एआरओ (सहायक समीक्षा अधिकारी) की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को आयोजित की गई। जिले के 22 शिक्षण संस्थाओं में स्थापित 23 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 09ः30 से दोपहर 12ः30 तक परीक्षा हुई।
इस परीक्षा में 9216 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। इनमें से 4841 ने परीक्षा छोड़ दी जबकि 4375 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा केंद्र के पास किसी भी तरह की अराजकता न होने पाए, इसके लिए सभी केंद्रों के मुख्य द्वार पर पुलिस बल की तैनाती रही।
डीएम मोनिका रानी सहित जिले के अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र चौधरी सियाराम इंटर कॉलेज फखरपुर, स्व. ठाकुर हुकुम सिंह इंटर कॉलेज कैसरगंज तथा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कीर्तनपुर का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
इससे पूर्व डीएम ने कोषागार पहुंच कर प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्र भेजने की प्रक्रिया का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ओएमआर शीट सील होने तक अभेद्य दुर्ग रहे परीक्षा केंद्र
परीक्षा समाप्त होने के बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में ओएमआर शीट तथा अन्य दस्तावेजों को सील किया गया। इस दौरान परीक्षा केंद्र को सुरक्षा के दृष्टिकोण से अभेद्य दुर्ग बना दिया गया था। दस्तावेज सील होने की औपचारिकता के बाद ही पुलिस बल केंद्र से हटा।
नानपारा में 384 में से 201 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
नानपारा नगर के श्री शंकर इंटर कॉलेज में आयोजित परीक्षा में 384 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 201 ने परीक्षा छोड़ दी। इतनी बड़ी तादाद में परीक्षा छोड़ने को लेकर लोगों में काफी चर्चा रही। परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:00 बजे से ही परीक्षार्थी पहुंचने लगे थे। परीक्षा के दौरान सीओ प्रद्युम्न सिंह फोर्स के साथ केंद्र पर मौजूद रहे। सभी परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद कॉलेज में प्रवेश दिया गया।
औसत दर्जे के रहे प्रश्न
आरओ व एआरओ की परीक्षा देने सीतापुर जनपद से आए शुभम शुक्ला का कहना है कि परीक्षा में आए प्रश्नों में से कुछ अधिक कठिन रहे तो कुछ औसत दर्जे के थे। केवल उन्हीं प्रश्नों को हल किया जिनके शत-प्रतिशत सही होने की उम्मीद थी।
कभी खुशी कभी गम वाले थे प्रश्न
करुणानंद भारती का कहना है कि गणित के प्रश्न जहां अधिक कठिन थे, वहीं अन्य विषय के प्रश्न परीक्षा के स्तर से काफी नीचे के थे। परीक्षा में आए प्रश्न कभी खुशी कभी गम का अहसास कराते रहे।
-- -- -
10 बजे से पहले न शुरू हो परीक्षा
रोहित ने बताया कि परीक्षा के प्रश्न तो ठीक थे लेकिन सरकार को चाहिए कि यदि वह गैर जनपद के अभ्यर्थियों को बुला रहा है तो परीक्षा 10 बजे से पहले न शुरू कराए। इससे परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने में सहूलियत होगी।
सुखद माहौल में हुई परीक्षा
प्रभाकर यादव का कहना है कि परीक्षा काफी सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। कक्ष निरीक्षकों का व्यवहार भी काफी ठीक रहा। परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को अनावश्यक परेशान नहीं किया गया। परीक्षा कक्ष के सकारात्मक वातावरण से थकान कम हो गई।
हौसलों की उड़ान के साथ परीक्षा केंद्र में दाखिल हुईं अन्नपूर्णा
आरओ व एआरओ की परीक्षा के दौरान सारे दृश्यों को फीका करने वाला नजारा उस समय सामने आया जब उत्साह से भरी एक दिव्यांग अभ्यर्थी किसान पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पहुंचीं। इस दिव्यांग अभ्यर्थी को महिला आरक्षी ने तत्काल सहारा दिया और परीक्षा केंद्र के अंदर तक बायोमीट्रिक हाजिरी लगवाने गई। बाद में अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष तक पहुंचाया गया।