फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   4,608 students left the exam

Bahraich News: 4,608 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Thu, 26 Feb 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 26 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
4,608 students left the exam
बहराइच के महाराज सिंह इंटर कॉलेज से बोर्ड परीक्षा देकर बाहर निकलते छात्र-छात्राएं। -संवाद
बहराइच। जिले के 122 परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई। प्रथम पाली में हाईस्कूल विज्ञान और द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान व समाजशास्त्र की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सात सचल दस्तों ने केंद्रों का भ्रमण किया। इस दौरान दोनों पालियों में कुल 4,608 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद ने बताया कि हाईस्कूल विज्ञान में पंजीकृत 35,967 परीक्षार्थियों में से 32,942 उपस्थित रहे, जबकि 3,025 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान में 23,491 में से 21,908 परीक्षार्थी शामिल हुए और 1,583 गैरहाजिर रहे। परीक्षा देकर निकले छात्र-छात्राओं ने मिश्रित प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन


हाईस्कूल के छात्र आदित्य और शिवानी ने विज्ञान के पेपर को संतुलित लेकिन लंबा बताया। इंटर के राहुल सिंह ने कहा कि रसायन विज्ञान में ऑर्गेनिक के प्रश्न अधिक थे, वहीं पूजा मिश्रा ने समाजशास्त्र के पेपर को बहुत सरल बताया। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी की गई और प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed