फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   4490 students stuck off the fees

4490 छात्रों की शुल्क भरपाई अटकी

Tue, 07 Mar 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Tue, 07 Mar 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
4490 students stuck off the fees
demo pic - फोटो : अमर उजाला
जिले के विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत आवेदन किए थे। इसमें कॉलेजों की ओर से संदिग्ध डाटा के संबंध में रिपोर्ट नहीं दिए जाने के कारण इनकी शुल्क भरपाई फंस सकती है। हालांकि अभी करीब तीन दिन का मौका विभाग ने और दिया है। इसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। 
विज्ञापन


जिले के विभिन्न कॉलेजों में पढ़ने वाले 13214 छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन किए थे। इसके बाद कॉलेजों में आवेदन जमा किए गए थे। आवेदन किए जाने के बाद कॉलेजों को उसे ऑनलाइन समाज कल्याण विभाग को अग्रसारित कर दिया गया था।
विज्ञापन


निदेशालय की ओर से आवेदन पत्रों की जांच की गई। स्क्रूटनी में आठ हजार 724 आवेदन बिल्कुल सही पाए गए, जबकि चार हजार 490 आवेदन पत्र संदिग्ध मिले। इनको कॉलेजों को पुन: भेजा गया था। जिला समाज कल्याण अधिकारी डीके सिंह ने बताया कि उसकी प्रति को कॉलेजों को भेज दिया गया है, लेकिन कुछ कॉलेजों ने अभी तक रिपोर्ट नहीं भेजी है, जिससे दिक्कत आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान डिग्री कॉलेज में एमएससी प्रथम वर्ष के छात्र संदीप शुक्ला ने ऑनलाइन आवेदन किया था। उनके आवेदन फार्म पर सस्पेक्ट लिखा होने के साथ ही कारण में कोर्स के मिसमैच होने का उल्लेख किया गया है। उनका कहना है कि गलती विभाग और कॉलेज की है। ऐसे में उनको किस बात की सजा दी जा रही है, यह बात समझ से परे है। केडीसी के ही रियाज ने बताया कि उनके आवेदन को भी संदिग्ध की श्रेणी में रख दिया गया है। ऐसे में शुल्क प्रतिपूर्ति मिलने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं।


जिला समाज कल्याण अधिकारी डीके सिंह ने कहा कि कॉलेजों को अंतिम बार मौका दिया गया है। मिसमैच कोर्स और संदिग्ध डाटा के आवेदनों के संबंध में अपनी रिपोर्ट तत्काल समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध करा दें। 11 मार्च के बाद ऐसे आवेदनों को निरस्त कर दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed