{"_id":"69cc18ab7b05bdf04a0d9c27","slug":"4311-crore-paid-to-government-departments-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-146737-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सरकारी विभागों को 43.11 करोड़ का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सरकारी विभागों को 43.11 करोड़ का भुगतान
विज्ञापन
बहराइच। वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति पर मंगलवार को कोषागार में काफी भीड़भाड़ रही। भुगतान के लिए बिल प्रस्तुत करने की सीमा शाम पांच तक निर्धारित की गई थी। विभिन्न विभागों द्वारा निर्धारित समय सीमा से पूर्व ही भुगतान के लिए प्रस्तुत कर दिए गए। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन सरकारी विभागों को 43.11 करोड़ का भुगतान किया गया। हालांकि किस विभाग ने पूरा बजट खर्च किया या नहीं यह स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में शासन की ओर से सभी विभागों को बजट का 80 से 85 फीसदी हिस्सा व्यय करने के निर्देश दिए गए थे। इसको देखते ही बीते एक सप्ताह से सरकारी विभागों की ओर से बजट खर्च करने को लेकर मशक्कत की जा रही थी। बीते 25 मार्च से 30 मार्च की शाम तक वरिष्ठ कोषागार की ओर से 194 करोड़ से अधिक की धनराशि का भुगतान कर दिया गया था, जबकि मंगलवार को भी विभागों की ओर से प्रस्तुत बिल के आधार पर 43.11 करोड़ का भुगतान किया गया। इसमें मुख्य रूप से नगर नियोजन एवं नगर विकास विभाग को 19.80 करोड़, लोक निर्माण विभाग को 6.44 करोड़, स्वास्थ्य विभाग को 4.40 करोड़ व सिंचाई विभाग को 1.87 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। इसके साथ ही समाज कल्याण, पुलिस विभाग व शिक्षा विभाग की ओर से प्रस्तुत बिलों का भुगतान भी कर दिया गया। वरिष्ठ कोषागार अधिकारी नरोत्तम दास ने बताया कि निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत प्रस्तुत किये गये सभी सरकारी बिलों का भुगतान कर दिया गया है।