फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   43 houses and five bighas of crops destroyed by fire

Bahraich News: आग से 43 घर व पांच बीघा फसल राख

Fri, 07 Apr 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 07 Apr 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
43 houses and five bighas of crops destroyed by fire
कैसरगंज/ मिहींपुरवा (बहराइच)। जिले में शुक्रवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर अज्ञात कारणों से आग लगने पर 43 कच्चे मकान व उनमें रखी नकदी समेत गृहस्थी का अन्य सामान भी जलकर नष्ट हो गया। वहीं आग की चपेट में आने से पांच बीघा गेहूं की फसल भी राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। अग्निकांड में ग्रामीणों का लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


कैसरगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गोड़हिया नंबर तीन के मजरे मदरही में दोपहर के वक्त अज्ञात कारणों से आग की लपटें भड़क उठीं। ग्रामीण जब तक आग बुझाने के प्रयास तेज कर पाते तब तक तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन कर्मियों को देते हुए आग बुझाने के प्रयास तेज किए। ग्रामीणों के आग पर काबू पाने तक राधा, कांति, बुधराम, पवन, ननकऊ, फौजदार, सर्वेश, मायाराम, पंकज, पुत्तीलाल्र, जगदीश, राम अवतार, खेलावन, रामराज, बलराम, नौमीलाल, बुधराम, करमचंद, रामसमुझ समेत 41 लोगों के कच्चे मकान जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने से सर्वाधिक नुकसान पवन, ननकू, खेलावन, रामराज, सर्वेश व लाल बहादुुर का हुआ। इन लोगों के घरों में रखी नकदी व गृहस्थी का पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। मौके पर पहुंचे डीडीओ महेंद्र पांडेय, डीसी मनरेगा केडी गोस्वामी, एसडीएम महेश कुमार कैथल ने ग्रामीणों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। एसडीएम ने बताया कि पीड़ितों के लिए भोजन व तिरपाल की व्यवस्था कराई जा रही है। पीड़ितों को शीघ्र ही अन्य सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

उधर तहसील मिहींपुरवा के ग्राम राजापुर कला के मजरा हुरंगा में दोपहर लगभग 12 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग में कमला प्रसाद व लच्छीराम के कच्चे मकान राख हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार ने बताया कि आग लगने से लगभग दो लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

थाना हुजूरपुर अंतर्गत ग्राम भंगहा निवासी नीतू के गन्ने के खेत में भी दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे गन्ने की लगभग पांच बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। तीनों स्थानों पर क्षेत्रीय लेखपाल ने क्षति का आंकलन करते हुए रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है।

खुले आसमान तले रात बिताने को मजबूर
कैसरगंज के गोड़हिया नंबर तीन के मजरे मदरही में आग की लपटें बुझने के बाद स्थिति काफी दयनीय नजर आ रही है। आग की लपटों में अपना मकान, कपड़े, अनाज समेत गृहस्थी का पूरा सामान नष्ट होने के बाद सभी पीड़ि़त खुले आसमान तले रात बिताने को विवश होंगे।

प्रशासन की ओर से पीड़ितों के भोजन व तिरपाल की व्यवस्था करने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन अब उन्हें अपना आशियाना बसाने के लिए कितनी मशक्कत करनी होगी। पीड़ि़त यह सोचकर परेशान हैं।



एसडीएम ने दी सांत्वना
एसडीएम महेश कुमार कैथल ने राजस्व अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन किया। इस दौरान उन्हें पीड़ितों से वार्ता कर उन्हें सांत्वना प्रदान की। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से पीड़ितों के साथ है। उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed