फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   14 शिक्षक निलंबित, 41 शिक्षामित्रों का मानदेय रोका

14 शिक्षक निलंबित, 41 शिक्षामित्रों का मानदेय रोका

Tue, 03 Oct 2017 11:48 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
14 शिक्षक निलंबित, 41 शिक्षामित्रों का मानदेय रोका
14 शिक्षक निलंबित, 41 शिक्षामित्रों का मानदेय रोका
विज्ञापन

बहराइच। प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था जांचने के लिए बीएसए ने आदेश दिए थे। उसी के तहत खंड शिक्षा अधिकारियों ने अभियान चलाकर स्कूलों को चेक किया। जिले के 14 विद्यालयों के शिक्षकों को जिम्मेदारी के प्रति लापरवाह मिले। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही 32 विद्यालयों के 41 शिक्षामित्रों का मानदेय रोक दिया गया है। सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि अवकाश के पूर्व जिले के सभी प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों का निरीक्षण कराया गया। इसमें मिहींपुरवा के मोहम्मद सगीर, नवाबगंज विाकस खंड अंतर्गत नंदा गांव प्राथमिक विद्यालये के सत्यदेव मिश्रा, भगवानपुर के खुर्शेद अहमद, सहजरामपुरवा की मनीषा, सुमेरपुर की फहजाना परवीन, सीमा लोधी, कनहरा के राजेश यादव, सबुना द्वितीय के आलोक शर्मा, हरबंशपुर की पूजा यादव, शिवपुर देवरा की प्रीती पाठक, नंदा गांव के मोहम्मद नफीस, मिर्जापुर तिलक के सुर्गीव वर्मा, सोनपुर कला के अवधेश कुमार व मनोज कुमार जिम्मेदारी के प्रति लापरवाह मिले। इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय खैरहनिया की शिक्षामित्र कंचन श्रीवास्तव, बंजरिया की अंजू सिंह, भवनियापुर खुर्द की आयशा खातून, संध्या मिश्रा, रामअचल, नरैनापुर के भुवन भास्कर, लक्ष्मनपुर गुलालडीहा की सारिका चौधरी, निधि नगर के चंद्रेश यादव, आलोक कुमार, मनवरिया के चंद्रप्रकाश राव, निम्निहारा की तस्नीम फातिमा, बाबा गांव के रामतेज वर्मा, रवि कुमार, मिर्जापुर तिलक के संतोष मिश्रा, रामकिशोर, सुरभि श्रीवास्तव, सोनपुर कला की मसहूर जहां, सतीजोर के रामू व फारुक अहमद, नौबस्ता के फारुक अहमद, अंटहवा की रुचि त्रिपाठी, नंदा गांव के नंदराम, उमरिया के हरगोविंद, बुधराम, उमरिया द्वितीय के संजय कुमार, निबिया के राजितराम व आनंद प्रकाश, रामनगर गुलहरिया के वीरेंद्र मौर्य अनुपस्थित मिले। इन सभी का अग्रिम आदेश तक मानदेय रोक दिया गया है। इन सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। नोटिस का जवाब न देने पर सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed