{"_id":"597a23c14f1c1b6b218b495c","slug":"41501176769-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से महिला की मौत, लाइनमैन झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से महिला की मौत, लाइनमैन झुलसा
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच/रिसियामोड़। अलग-अलग घटनाओं में करंट की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक संविदाकर्मी झुलसकर घायल हुआ है।
रिसिया थाना अंतर्गत मोहल्ला रविदास नगर निवासी 30 वर्षीय जगराना भीख मांगकर गुजर बसर करती थी। गुरुवार सुबह वह एक घर के सामने खड़ी थी। तभी उसने विद्युत पोल को छू लिया।
पोल में उतर रहे करंट की चपेट में आकर महिला की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची रिसिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत चंपहिया पकड़िया गांव निवासी रामू (29) पुत्र रामदुलारे संविदा विद्युत कर्मी है। गंगवल बाजार में सुबह विद्युत लाइन फाल्ट की सूचना मिली।
इस पर वह शट डाउन लेकर खंभे पर चढ़ गया। इस दौरान विद्युत सप्लाई चालू हो गई। करंट की चपेट में आकर वह नीचे आ गिरा। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है।