{"_id":"594bff724f1c1b69358b4616","slug":"41498152818-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ में गोला फटा, किशोर झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ में गोला फटा, किशोर झुलसा
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथ में फटा गोला, किशोर झुलसा
गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
बहराइच। सुक्खापुरवा निवासी एक किशोर गुरुवार को सुबह कूड़े के ढेर में पड़े गोले को माचिस से जला रहा था। गोला न दगने पर उसने उसे हाथ में उठा लिया। हाथ में उठाते ही गोला दग गया, जिससे उसका चेहरा व हाथ झुलस गया। परिवारीजन उसे सीएचसी ले गए। यहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मोतीपुर थाना अंतर्गत सुक्खापुरवा गांव निवासी गोपीनाथ के बगल में रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम था, जिसमें पड़ोसियों ने गोला पटाखा दागा था। उसी में कुछ गोले नहीं दगे। इस पर उसे घूर पर फेंक दिया था। सुबह गोपीनाथ का 12 वर्षीय पुत्र श्यामू घूर पर पड़े गोले का उठाकर उसे माचिस से जलाने लगा, लेकिन गोला नहीं दगा। इस पर उसने उसे हाथ में उठा लिया। हाथ में उठाते ही गोला दग गया, जिससे श्यामू का चेहरा और हाथ झुलस गया। आनन-फानन में परिवारीजन उसे सीएचसी मोतीपुर ले गए। यहां पर हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल में श्यामू को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।