फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   40 thousand rupees filled the diesel and ran away

दो पेट्रोल पंप से 40 हजार का डीजल भरा भागे

Sun, 02 Aug 2015 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sun, 02 Aug 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन

बलरामपुर-बहराइच मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप से शनिवार देर शाम कार सवार युवकों ने जरीकेन में डीजल भरवाया। इसके बाद चकमा देकर युवक मौके से फरार हो गए। सेल्समैन ने गाड़ी नंबर को नामजद करते हुए तहरीर दी है। उधर, धनौली गांव स्थित एक पेट्रोल पंप से भी कार सवार युवकों ने रविवार सुबह डीजल भरवाया और मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


दोनों पेट्रोल पंप से लगभग 40 हजार रुपये मूल्य की डीजल ले जाने में कार सवार सफल रहे हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत बहराइच-बलरामपुर मार्ग के सासापारा चौराहे पर विवेकानंद सत्या उर्फ मुन्ना सत्या का पेट्रोलपंप है।
विज्ञापन


शनिवार शाम को यहां पर कार सवार तीन युवक डीजल लेने पहुंचे। कार संख्या यूपी 77 सी 8654 से उतरे एक युवक ने कार में रखे सात जरीकेन में 394 लीटर डीजल भरवाया। इसके बाद कार की टंकी भी फुल करवाई। कार सवार की ओर से भरवाए गए कुल डीजल की कीमत लगभग बीस हजार रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजल भरवाने के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। मौके पर मौजूद दूसरे सेल्समैन वंशरात, गुलजारी आदि ने कार का काफी दूर तक पीछा किया। लेकिन तब तक सभी दूर जा चुके थे। इसके बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने कंट्रोल रूम पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग भी लगाई लेकिन कार सवार फरार हो गए।

मैनेजर उपेंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि सेल्समैन किशोरी लाल ने तहरीर दी है। कार सवार युवकों को देखने पर शिनाख्त की जा सकती है। एसओ संजय मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। नानपारा कोतवाली क्षेत्र के धनौली गांव में नानपारा-बहराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर रविवार सुबह कार सवार तीन युवक मौके पर पहुंचे थे।


कार संख्या यूपी 77- 8546 को खड़ी कर युवकों ने छह जरीकेन में 361 लीटर डीजल भरवाया। इसके बाद सेल्समैन रामलाल से कार में भी 16 लीटर डीजल डलवाया। सेल्समैन के दूसरे काम में व्यस्त होते ही कार सवार मौके से फरार हो गए। मैनेजर रमेशचंद्र यादव ने अज्ञात कार सवारों के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक एसके त्रिपाठी ने बताया कि कार संख्या के आधार पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed