{"_id":"5d98cc1c8ebc3e01702d1b79","slug":"4-5-lakhs-flown-from-two-customer-care-centers-bahraich-news-lko4853623131","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ग्राहक सेवा केंद्रों से उड़ाए 4.5 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ग्राहक सेवा केंद्रों से उड़ाए 4.5 लाख रुपये
विज्ञापन
रिसिया थाना क्षेत्र के रिसियामोड़ में ग्राहक सेवा केंद्र में टूटा अलमारी का लॉकर व बिखरा सामान।
- फोटो : BAHRAICH
रिसियामोड़ (बहराइच)। रिसियामोड़ पर स्थित इलाहाबाद बैंक के दो ग्राहक सेवा केंद्रों का संचालन हो रहा है। शुक्रवार की रात सेंध लगाकर चोर ग्राहक सेवा केंद्र में घुस गए और साढ़े चार लाख रुपये व लैपटॉप समेत अन्य सामान पार कर दिया। पीड़ित संचालकों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
रिसिया थाना अंतर्गत रिसियामोड़ चौराहे पर इलाहाबाद बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र व भैंसाही का ग्राहक सेवा केंद्र एक ही भवन में संचालित हो रहा है। शुक्रवार की रात चोर ग्राहक सेवा केंद्र की पीछे की दीवार में सेंध लगाकर कमरे में घुस गए।
इसके बाद खिड़की तोड़कर चोरों ने रिसियामोड़ ग्राहक सेवा केंद्र से दो लाख 60 हजार रुपये व भैंसाही ग्राहक सेवा केंद्र से एक लाख 85 हजार रुपये समेट लिए। इसके बाद चोरों ने लैपटॉप भी पार कर दिया। इलाहाबाद बैंक रिसियामोड़ के संचालक गोकरन सिंह व भैंसाही के राजकुमार यादव ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचे तो सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। कमरे में रखी नकदी व सामान गायब था।
विज्ञापन
पीड़ित संचालकों ने पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक पीपी पांडेय ने बताया कि उपनिरीक्षक सुभाष सिंह को मौके पर भेजकर घटना की जांच कराई गई है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी होने से लोगों में हड़कंप मच गया।