{"_id":"6859aac18262fff3e30bb079","slug":"375-lakh-rupees-withdrawn-in-five-times-for-the-same-work-bahraich-news-c-98-1-brp1009-132597-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: एक ही काम के लिए पांच बार में निकाले 3.75 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: एक ही काम के लिए पांच बार में निकाले 3.75 लाख रुपये
Tue, 24 Jun 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। बलहा ब्लाॅक की ग्राम पंचायत तुलसीपुर में एक ही कार्य के लिए पांच बार में 3.75 लाख रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने डीएम से की है। आरोप है कि यह रकम आठ माह के अंदर निकाली गई है। इसमें से दो लाख रुपये एक ही दिन में दो अलग-अलग वाउचर से निकाले गए।
ग्राम पंचायत तुलसीपुर में सरकारी धन के गबन का आरोप लगा है। इसके लिए ग्रामीणों ने गबन की पुष्टि के लिए अभिलेख भी भेजे हैं। इसमें आरोप लगाया है कि प्रधान व सचिव ने पूरन के घर के सामने इंटरलाॅकिंग से मंदिर होते हुए राम गोपाल के घर तक इंटरलाॅकिंग निर्माण के लिए आठ बार में तीन लाख 75 हजार 81 रुपये निकाल लिए। इसमें सबसे पहले 21 दिसंबर 2023 को 99 हजार 444 रुपये निकाले गए। इसी दिन फिर से इसी कार्य के लिए एक लाख 854 रुपये निकाल लिए गए। फिर 13 जनवरी 24 को फिर से इसी प्रोजेक्ट पर 51 हजार 920 रुपये निकाले लिए गए। फिर 6 फरवरी को 78 हजार 33 रुपये व 21 जुलाई 24 को 44830 रुपये इसी प्रोजेक्ट के लिए निकाल लिए गए। इसके बाद भी यह प्रोजेक्ट अभी तक पूरा नहीं हुआ।
ग्रामीणों का आरोप है कि आज भी गांव में चलने के लिए सड़क नहीं है। इसके बावजूद एक ही प्रोजेक्ट पर ग्राम सचिव व प्रधान मिलकर पैसा निकालते जा रहे हैं। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि इसकी शिकायत कई बार खंड विकास अधिकारी से की गई, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई इस मामले में नही हुई।
विज्ञापन
यह मामला गंभीर है। इसकी जांच कराकर प्रधान व सचिव से रिकवरी के साथ विधिक कार्रवाई की जाएगी। -मोनिका रानी, डीएम