{"_id":"6452a9004a747782a204cd6e","slug":"356-lakh-voters-will-decide-the-fate-of-1005-candidates-bahraich-news-c-13-1-215482-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 3.56 लाख मतदाता करेंगे 1005 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 3.56 लाख मतदाता करेंगे 1005 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
Thu, 04 May 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 04 May 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिले की दो नगर पालिका व छह नगर पंचायतों में बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान में तीन लाख 56 हजार 866 मतदाता 1005 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदाताओं में एक लाख 83 हजार 590 पुरुष और एक लाख 73 हजार 276 महिला मतदाता है। मतदान को लेकर प्रत्याशियों द्वारा अपने-अपने पक्ष में मतदान करने के लिए मतदाताओं की मान मनौव्वल में जुटे हुए हैं।
जिले की सदर व नानपारा नगर पालिका व रिसिया, जरवल, पयागपुर, कैसरगंज, मिहींपुरवा और रूपईडीहा नगर पंचायतों में नगर की सरकार चुनने के लिए चार मई को सुबह सात बजे मतदान करने की प्रक्रिया शुरू होगी। मतदान का काम शाम छह बजे तक चलेगा। निकाय चुनाव में दो नगर पालिका परिषद छह नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पद पर 103 और आठ निकाय क्षेत्रों के 144 वार्डों में सभासद के पदों पर 902 प्रत्याशी चुनावी मैदान में एक-दूसरे को चुनौती दे रहें हैं।
चुनाव में सपा, भाजपा, बसपा, आप व कांग्रेस ने भी निकाय क्षेत्रों में अपने-अपने प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा हैं। सियासी दलों के सामने चुनाव लड़ रहे निर्दल प्रत्याशी कड़ी चुनौती दे रहे हैं। इसलिए इस बार जिले की सभी सीटों पर निकाय चुनाव काफी दिलचस्प होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
निकाय चुनाव की घोषणा के बाद प्रकाशित की गई मतदाता सूची में जिले के सभी निकाय क्षेत्रों में तीन लाख 56 हजार 866 मतदाता वोट डाल कर अपने पंसदीदा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटिका में बंद करेंगे। 13 मई को मतगणना में प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खुलेगा।