Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   355 tourists visited the forest in Katarniaghat over nine days.

Bahraich News: कतर्नियाघाट में नौ दिन में 355 पर्यटकों ने की जंगल की सैर

Thu, 12 Nov 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 12 Nov 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
355 tourists visited the forest in Katarniaghat over nine days.
कतर्नियाघाट संर​क्षित वनक्षेत्र में जंगल सफारी का आनंद लेते पर्यटक। - स्रोत : विभाग
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार में नए पर्यटन सत्र की शुरुआत उत्साहजनक रही है। जंगल की हरियाली, वन्यजीवों के दीदार और रोमांचक सफारी का आनंद लेने के लिए पर्यटक पहुंच रहे हैं। दो नवंबर से शुरू हुए पर्यटन सत्र में 11 नवंबर को दोपहर दो बजे तक नौ दिनों में 355 पर्यटक जंगल की सैर कर चुके हैं। इस दौरान वन विभाग को करीब ढाई लाख रुपये की आय हुई है।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट के प्रवेश द्वार पर तैनात वन निगम कर्मी डेविड सिंह के मुताबिक, साप्ताहिक बंदी के एक दिन को छोड़कर पर्यटकों की आमद बनी रही। इस दौरान जिप्सी सफारी की 30 और जीनान सफारी की 20 राइड हुईं। वहीं, लेपर्ड कैंप की 11 और टाइगर कैंप की दो बुकिंग हुईं। इससे पर्यटकों की जंगल सफारी के साथ कैंपों में ठहरने में भी रुचि का पता चलता है।
विज्ञापन


---------
बोटिंग शुरू होने का इंतजार
कतर्नियाघाट में फिलहाल पर्यटकों को बोटिंग की सुविधा नहीं मिल पा रही है। गेरुआ नदी में पर्याप्त पानी न होने से नौका विहार शुरू नहीं हो सका है। घाघरा बैराज का क्लोजर समाप्त होने के बावजूद नदी का जलस्तर बोटिंग के अनुकूल नहीं हुआ है। डिप्टी रेंजर मयंक पांडे ने बताया कि 15 नवंबर के बाद गेरुआ नदी में पानी बढ़ने की उम्मीद है। जलस्तर अनुकूल होने पर बोटिंग शुरू कराई जा सकती है। इससे पर्यटन गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
नौ दिन में ढाई लाख रुपये की कमाई
कतर्नियाघाट में शुरुआती नौ दिनों में 355 पर्यटकों की एंट्री, सफारी की 50 राइड और लेपर्ड व टाइगर कैंप की 13 बुकिंग से वन विभाग को करीब ढाई लाख रुपये की आय हुई है। वनक्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने बताया कि गेरुआ नदी में बोटिंग शुरू होने के बाद पर्यटकों की संख्या और राजस्व में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed