{"_id":"586a87cc4f1c1b4d56158892","slug":"35-bags-of-rice-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में डंप मिला एमडीएम का 35 बोरी चावल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में डंप मिला एमडीएम का 35 बोरी चावल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में इमामगंज के निकट एक भवन में शनिवार रात पकड़ा गया सरकारी चावल एमडीएम का था। यह खुलासा एसडीएम द्वारा गठित टीम की जांच में सोमवार को हुआ। टीम से मिली रिपोर्ट को एसडीएम ने डीएम को भेजा है। उस पर कार्रवाई होना बाकी है।
नानपारा में इमामगंज चौराहे पर बाईपास के निकट एक गोदाम में सरकारी राशन डंप होने की सूचना शनिवार रात एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक को मौके पर भेजकर उसे सीज करवा दिया। एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक बलहा विमल गुप्ता तथा नायब तहसीलदार बलहा की अगुवाई में टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए।
टीम ने सोमवार दोपहर गोदाम खोलकर जांच की तो 35 सरकारी बोरियों में चावल मिला। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि 17.5 क्विंटल चावल बरामद हुआ है। मौके पर पहुंचे नानपारा देहाती ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि पीर अली ने मिड डे मील के लिए चावल उठान की बात स्वीकारी है। तर्क दिया कि स्थान के अभाव में चावल मोहम्मद हलीम के गोदाम में रखवा दिया था।
विज्ञापन
पूर्ति निरीक्षक का कहना है कि गोदाम प्रभारी से बात करने के बाद रिपोर्ट एसडीएम को भेजी गई है। एसडीएम एसपी शुक्ला का कहना है कि रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। अभी जांच चल रही है। पूर्ति निरीक्षक विमल गुप्ता ने बताया कि गोदाम प्रभारी बलहा के मुताबिक प्रधान प्रतिनिधि ने एमडीएम के लिए 11.38 क्विंटल गेहूं व 20.81 क्विंटल चावल की उठान 27 दिसंबर को की थी।