फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   34 zones of the district declared as Containment Zone

जिले के 34 क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित

Tue, 18 Aug 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
34 zones of the district declared as Containment Zone
बहराइच। जिले के 34 अलग-अलग स्थानों को कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। इन इलाकों में किसी के भी आवागमन आदि पर पूरी तरह से रोक रहेगी।
विज्ञापन

जनपद के नगर पालिका परिषद बहराइच के मोहल्ला मक्कापुरवा, एलआरपी कॉलोनी, तहसील सदर बहराइच अंतर्गत ग्राम रखौना, माधवरेती व शेखापुर तथा नगर पंचायत रिसिया के मोहल्ला ऋषिभूमि, तहसील नानपारा अंतर्गत ग्राम वीरपुर, तहसील कैसरगंज अंतर्गत ग्राम श्रीपालपुरवा, रसूलपुर दरेहटा, नगर पंचायत जरवल के मोहल्ला सरायं, तहसील महसी अंतर्गत ग्राम मेटुकहा, नेवादा बभनीचक व शुकुलपुरवा, तहसील पयागपुर अंतर्गत ग्राम अमदापुर, मोहम्मदपुर ककरहा व परसिया पंडित तथा तहसील मोतीपुर अंतर्गत ग्राम नैनिहा कांटा व मिहींपुरवा बाजार में एक-एक व्यक्ति के संक्रमित पाये जाने वाले इन इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन

तहसील सदर बहराइच अंतर्गत मोहल्ला ईदगाह व ग्राम भयापुरवा, तहसील नानपारा के ग्राम असवा मोहम्मदपुर तथा तहसील महसी के ग्राम महसी में एक से अधिक संक्रमित पाये जाने के बाद जिला मजिस्ट्रेट की ओर से क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए तत्काल प्रभाव से कोविड-19 के फैलाव को रोकने एवं बचाव व नियंत्रण किये जाने के उद्देश्य से इन इलाकों तथा उसके आसपास के क्षेत्र को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार अस्थायी रूप से सील किये जाने एवं संपूर्ण क्षेत्र में प्रवेश एवं निकास तथा वाहनों के संचालन को अपरिहार्य स्थिति को छोड़कर प्रतिबंधित किये जाने के आदेश जारी किये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार तहसील महसी अंतर्गत ग्राम तिंगाही, मिर्जापुर, रमपुरवा चौकी व बौंडी शुक्ल, तहसील कैसरगंज अंतर्गत ग्राम अंगनापारा व चाकूजोत, तहसील पयागपुर अंतर्गत ग्राम कटेल सरसा, तहसील नानपारा अंतर्गत मोहल्ला नीलकोठी व राढ़नटोला तथा ग्राम रामनगर सेमरा में एक-एक व्यक्ति के संक्रमित पाये जाने तथा तहसील सदर बहराइच अंतर्गत गुरूनानक चौराहा व ग्राम अमीनपुर नगरौर में एक से अधिक व्यक्तियों के संक्रमित पाये जाने के बाद जिला मजिस्ट्रेट द्वारा इन क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। कंटेनमेंट जोन क्षेत्रों में किसी भी व्यक्ति, वाहन आदि को आवागमन की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed