फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   317 nomination in shravasti

पहले दिन 317 ने भरा नामांकन

Mon, 16 Nov 2015 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Mon, 16 Nov 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला विकास क्षेत्र में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन कुल 317 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें प्रधान पद पर 260 व सदस्य पद पर 57 पर्चे भरे गए।
विज्ञापन


गिलौला विकास क्षेत्र में कुल 87 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। यहां ग्राम प्रधान के 87 व ग्राम पंचायत सदस्य के 1096 पद हैं। प्रधान पद के लिए कुल 1000 लोगों ने पर्चा खरीदा था।
विज्ञापन


नामांकन के पहले दिन सोमवार को ग्राम प्रधान पद के लिए 260 लोगों ने ही अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफीसर के समक्ष प्रस्तुत किया, जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के 1096 के सापेक्ष मात्र 650 लोगों ने ही पर्चा खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन के पहले दिन ग्राम पंचायत सदस्य के मात्र 57 लोगों ने ही अपना नामांकन पत्र जमा किया। गिलौला क्षेत्र में प्रथम चरण के लिए शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशियों ने आचार संहिता को दर किनार कर भारी लाव लश्कर के साथ ब्लॉक मुख्यालय पहुंच कर अपना नामांकन कराया।


वहीं, गिलौला बाजार में अपने प्रत्याशियों के समर्थन में समर्थकों जमकर नारेबाजी की लेकिन पुलिस व जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे रहे। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed