फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   मानक से कम अनाज वितरित करने पर 18 कोटेदारों की जमानत राशि जब्त

मानक से कम अनाज वितरित करने पर 18 कोटेदारों की जमानत राशि जब्त

Thu, 02 May 2019 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
मानक से कम अनाज वितरित करने पर 18 कोटेदारों की जमानत राशि जब्त
नानपारा (बहराइच)। क्षेत्र के 18 कोटेदारों ने अप्रैल में निर्धारित मानक से कम अनाज का वितरण किया। इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद उपजिलाधिकारी ने 18 कोटेदारों पर कार्रवाई करते हुए उनकी जमानत राशि जब्त कर ली है। सभी के निलंबन की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन



उपजिलाधिकारी डॉ. संतोष उपाध्याय ने बताया कि कोटेदारों द्वारा खाद्यान्न न वितरित करने की सूचना मिल रही थी। इस पर जांच कराई गई तो बाबागंज जमुनहा के कोटेदार अहमद, जलालपुर के कोटेदार बदलू, केवलपुर प्रथम के हामिद रजा, गेंदपुर के कोली तिवारी, सिसैया के कृपाराम, जैतापुर प्रथम के खडग बहादुर सिंह, गोकुलपुर की कीर्तना देवी, भगतापुर गुलहरिया के माखनलाल वर्मा, लखैया प्रथम के मोहम्मद इसहाक की ओर से कम अनाज बांटने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन



इसी तरह फुलटेकरा के नरेंद्र कुमार, निधि नगर संकल्पा के पवन कुमार सिंह, मजगंवा के केवलराम, पचपकड़ी की रामावती, रहीम नगर के संजय सिंह, चरदा की शिल्पी जायसवाल, होलिया के प्रह्लाद वर्मा, जैतापुर द्वितीय के खडगबहादुर सिंह व रामपुर हुसैनबख्श की सोना देवी ने आवंटित खाद्यान्न के सापेक्ष मानक से काफी कम खाद्यान्न का वितरण अप्रैल में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उपजिलाधिकारी ने बताया कि मानक से कम खाद्यान्न वितरित करने के चलते सभी कोटेदारों की जमानत राशि जब्त कर ली गई है। सभी के निलंबन की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed