{"_id":"5c684c58bdec22736842280c","slug":"31550339160-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तराई में भारी वर्षा से फसलें तबाह, बिजली से बालिका समेत दो झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तराई में भारी वर्षा से फसलें तबाह, बिजली से बालिका समेत दो झुलसे
विज्ञापन
बहराइच। तराई में शुक्रवार को पूरी रात गरज-चमक के साथ बादल बरसे। जिले में पांच सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा से लगभग 40 फीसदी रबी की फसलें तबाह हो गई हैं।
वहीं बिजली गिरने से बालिका समेत दो लोग झुलस गए। जबकि एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। अपर जिलाधिकारी ने तहसीलों से खेती में हुए नुकसान की रिपोर्ट उपजिलाधिकारियों से तलब की है।
महसी तहसील के बौंडी थाना अंतर्गत बिसवां गांव निवासी सकीना (40) पत्नी नूर मोहम्मद, जैतापुर बंधा निवासी सुंदरी (10) पुत्री रमेश कुमार शनिवार भोर में तटबंध से इस पार निजी कार्य से आ रही थी।
विज्ञापन
तभी गरज-चमक के साथ कुछ दूरी पर यूकेलिप्टस के पेड़ पर बिजली गिरी। चपेट में आकर सकीना और सुंदरी झुलसकर घायल हो गईं। सकीना की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
उधर मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के मोतीपुर थाना अंतर्गत जरही निवासी राजाराम के पक्के मकान के ऊपर शुक्रवार रात को वर्षा के दौरान गरज चमक के साथ बिजली गिर गई। संयोग से घटना के समय परिवार के लोग कुछ दूरी पर मकान के दूसरे हिस्से में थे। इससे सभी बाल-बाल बच गए। लेकिन मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। सूचना तहसील को दी गई है।