फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   आतंकवाद के खिलाफ 28 हजार लोगों ने किया हस्ताक्षर

आतंकवाद के खिलाफ 28 हजार लोगों ने किया हस्ताक्षर

Tue, 18 Jul 2017 10:47 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
आतंकवाद के खिलाफ 28 हजार लोगों ने किया हस्ताक्षर
आतंकवाद के खिलाफ 28 हजार लोगों ने किया हस्ताक्षर
विज्ञापन

बहराइच। आतंकवादियों का निशाना बने अमरनाथ यात्रियों व देश में आए दिन हो रहे हमले के खिलाफ तराई में लोग एक जुट हो रहे हैं। आतंकवाद के खात्मे के लिए जन समर्थन जुटाने के उद्देश्य से बहराइच और श्रावस्ती में आतंकवाद के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत हुई है। जन कल्याण संरक्षण एसोसिएशन की ओर से शुरू किए गए इस अभियान में महज चार दिन में 28 हजार लोग जुड़े हैं। अभियान के तहत 30 लाख लोगों का हस्ताक्षरित पत्र राष्ट्रपति को भेजने की तैयारी है। इसके लिए महिलाएं गांव-गांव संपर्क कर रही हैं।

आतंकवाद से देश परेशान है। आए दिन हमले हो रहे हैं। हाल ही में आतंकवादियों ने अमरनाथ यात्रियों को निशाना बनाया। सीमा पर आए दिन आतंकी गतिविधियां होती हैं। इसके खिलाफ जन कल्याण संरक्षण एसोसिएशन की ओर से हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। एसोसिएशन की महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता पटेल महिलाओं के साथ गांव का भ्रमण कर आतंकवाद के खात्मे के लिए लोगों को एकजुट करने को हस्ताक्षर करवा रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष सरिता ने बताया कि चार दिन में चित्तौरा, बड़ागांव, बरौंवा, भदौली, ककरा, कैमीचक, कल्पीपारा, कुम्हारनपुरवा, उन्नैसा, चिलवरिया, अमीनपुर और मसीहाबाद, धरसंवा, दोनक्का, गिलौला, सोनवा इलाकों में अब तक 28 हजार लोगों ने आतंकवाद के खात्मे के लिए समर्थन देते हुए हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि बहराइच और श्रावस्ती में 30 लाख लोगों का समर्थन आतंकवाद और सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर जुटाने का लक्ष्य है। इसके बाद हस्ताक्षरित पत्र के साथ रैली निकालकर राष्ट्रपति को यह पत्र सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed