{"_id":"5ee653648ebc3e4313149e22","slug":"31-people-became-mahadani-by-donating-blood-bahraich-news-lko525988529","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान कर महादानी बने 31 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान कर महादानी बने 31 लोग
विज्ञापन
बहराइच। कोरोना महामारी के दौर में जरूरतमंदों तक ब्लड पहुंचाने के लिए विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 48 लोगों ने पंजीकरण कराया, जबकि 31 लोग रक्तदान कर महादानी बने। सभी को प्रमाण पत्र देकर सीएमएस ने सम्मानित किया।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य विभाग और सामाजिक संगठनों के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को ब्लड बैंक परिसर में किया गया। शिविर में वन विभाग, हरिशंकर चैरिटेबल ट्रस्ट, रोटरी क्लब, ग्लोबल ग्रीन ग्रुप, प्रतिभा संरक्षण इकाई, सुरेश गुप्ता चैरिटेबल ट्रस्ट, अन्नरथ की टीम आदि ने सहयोग किया।
शिविर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सेनिटाइजेशन व थर्मल स्क्रीनिंग के बाद 48 लोगों ने पंजीकरण कराया। जांच के बाद 31 लोगों ने रक्तदान किया। सभी रक्तदान करने वालों को सीएमएस डॉ. डीके सिंह ने प्रमाण पत्र का वितरण किया।
विज्ञापन
शिविर में मेडिकल कालेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ओपी पांडेय, डॉ. सौरभ शुक्ला, वन दरोगा अमित वर्मा, समाजसेवी संदीप मित्तल, उनकी पत्नी अंशिका मित्तल, रोटरी क्लब के नितिन बंसल, ज्योति बंसल, थ्रीजी ग्रुप के अर्चित मिश्रा, डॉ मनोज चौधरी, अभिषेक त्रिपाठी, अमन सिंह, पुनीत गुप्ता, अवधेश चौधरी, अम्बरीश गौड़, प्रमोद रस्तोगी, चांदनी, शेर अली, नौशाद, नकछेद, धर्मेंद्र कुमार आदि ने रक्तदान किया।
36वीं बार किया रक्तदान
महादानी वैदेही शरण ने विश्व रक्तदाता दिवस पर 36वीं बार रक्तदान किया। रक्तदान करने पर उनको डॉ. ओपी पांडेय ने प्रमाण पत्र के साथ शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
पिता-पुत्र व पति-पत्नी बने महादानी
रक्तदान करने में सबसे प्रमुख बात रही कि लोगों ने परिवार के साथ पहुंचकर रक्तदान किया। डॉ. मनोज चौधरी के साथ उनके पिता अवधेश चौधरी ने रक्तदान किया। वहीं समाजसेवी संदीप मित्तल के साथ उनकी पत्नी और नितिन बंसल के साथ उनकी पत्नी ज्योति बंसल ने भी रक्तदान कर समाज को एक संदेश दिया। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. मुकेश मिश्रा ने सभी का आभार जताया।
कोरोना की लड़ाई में रक्तदान करने वाले भी योद्धा
बहराइच। विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर की सभी लोगों ने सराहना की। सीएमएस डॉ. डीके सिंह ने कहा कि कोरोना की लड़ाई में रक्तदान करने वाले लोग भी एक योद्धा हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ओपी पांडेय ने कहा कि रक्तदान करने से बड़ा महान कार्य कोई नहीं होता है। मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. सौरभ शुक्ला, डॉ. मनोज चौधरी व डॉ. पवन वर्मा ने कहा कि हम सभी लोगों ने अपने जीवन में प्रत्येक वर्ष रक्तदान जरूर करना चाहिए। समाजसेवी संदीप मित्तल और अंशिका मित्तल कई बार रक्तदान कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से कमजोरी आने जैसी भ्रांतियों को नहीं पालना चाहिए। समाजसेवी नितिन बंसल, ज्योति बंसल ने कहा कि किसी की जिंदगी को बचाने के लिए एक यूनिट रक्त बहुत होता है। वन दरोगा अमित वर्मा ने कहा कि वन विभाग सिर्फ वन्यजीवों की ही नहीं बल्कि पूरी धरती को सुरक्षित करने के संकल्प के साथ काम कर रहा है। थ्रीजी ग्रुप के अर्चित मिश्रा ने कहा कि रक्तदान कर हम दम तोड़ रही जिंदगी को बचाने का काम करते हैं। शिविर में डॉ. पवन वर्मा, मोहम्मद मेराज, आशीष सोनी, राजेश पाल, नरगिस जाफरी, मोहम्मद जाबिर, बिलाल जाफरी, लियाकत अली व साहबदीन ने भी रक्तदान किया।