{"_id":"5f4933e78ebc3e19666ca5bb","slug":"30-people-found-corona-positive-in-bahraich-bahraich-news-lko5373325152","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच में 30 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में 30 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
बहराइच। जिले में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार मरीजोें की संख्या बढ़ती ही जा रही है। शुक्रवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्र में 30 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें कुछ मरीजों को कोविड अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है तो कुछ को होम आइसोलेट कराया गया है। निरंतर बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों से जिलेवासी भी हैरत में हैं।
स्वास्थ्य विभाग की लाख कोशिश के बाद भी कोरोना संक्रमण पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। कोरोना संक्रमितों की संख्या में प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई जांच रिपोर्ट में 30 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ ने बताया कि एंटीजन टेस्ट और लखनऊ से आई रिपोर्ट में यह सभी संक्रमित मिले हैं।
उन्होंने बताया कि इनमें कुछ मरीजों को कोविड अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है तो कुछ को होम आइसोलेट कराया गया है। घर पर सभी संक्रमितों को चिकित्सकों की ओर से सलाह दी जाएगी। उधर, जिले में निरंतर मिल रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या को लेकर जिले के लोग भी परेशान हैं। स्वास्थ्य विभाग निरंतर बढ़ रहे मरीजों पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। सीएमओ ने अपील की है कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के सभी लोग सोशल डिस्टेेंसिंग का पालन करें। साथ ही घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाएं।