{"_id":"60f45e278ebc3e6d3c57b583","slug":"3-children-who-went-to-graze-cattle-died-by-drowning-in-the-pit-bahraich-news-lko5875378164","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी चराने गए 3 बच्चों की गड्ढेे में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशी चराने गए 3 बच्चों की गड्ढेे में डूबकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबागंज (बहराइच)। चितरहिया गांव निवासी तीन बच्चे रविवार शाम को ईंट-भट्ठे के निकट मवेशी चरा रहे थे। गड्ढे में भरे पानी में डूबकर तीनों की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे परिवारीजन बिलखने लगे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
रुपईडीहा थाना अंतर्गत चितरहिया गांव निवासी हरिओम वर्मा (11) पुत्र जसवंत वर्मा, दीपांशी त्रिपाठी (12) पुत्री आशुतोष त्रिपाठी और सौरभ त्रिपाठी (14) पुत्र अरुण त्रिपाठी गांव से 500 मीटर दूर स्थित भट्ठे के निकट मवेशियों को चरा रहे थे। जिले में दो दिनों से हो रही बारिश के चलते ईंट-भट्ठे के पास बने गड्ढे पानी से भरे हुए हैं। रविवार शाम को पांच बजे के आसपास मवेशी चराते समय दीपांशी गड्ढे में भरे पानी में डूबने लगी। बचाने दौड़े सौरभ और हरिओम भी पानी में डूब गए। लोगों को कुछ जानकारी भी नहीं हो सकी।
काफी देर बाद लोगों ने पानी में कपड़े उतराते देखे। गांव के लोग पहुंचे। सभी ने तलाश शुरू कर की। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को पानी से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। सूचना घर पर दी गई। परिवारीजन बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। तीनों परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पूछताछ में ज्ञात हुआ है कि मृतक हरिओम भट्ठा मालिक हरीश का भतीजा है। लड़की भट्ठे के मैनेजर की बेटी है जबकि तीसरा बच्चा सौरभ मैनेजर का भतीजा है। सूचना पर थाना रुपईडीहा पुलिस बल व क्षेत्राधिकारी नानपारा जंगबहादुर यादव मौके पर मौजूद हैं। उपजिलाधिकारी रामआसरे वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। राजस्वकर्मी गांव गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।