{"_id":"656f67ded68079955e02bb2a","slug":"28-thousand-cash-stolen-from-students-account-bahraich-news-c-98-1-slko1013-7094-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: छात्र के खाते से उड़ाई 28 हजार की नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: छात्र के खाते से उड़ाई 28 हजार की नकदी
Tue, 05 Dec 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 05 Dec 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। बीएससी नर्सिंग में पढ़ने वाला छात्र साइबर अपराधियों का शिकार हो गया। पीड़ित के खाते से 28 हजार रुपये निकाल लिए गए। घटना की जानकारी पीड़ित काे तब हुई जब वह फीस जमा करने के लिए पैसे निकालने गया। मामले की शिकायत सर्विलांस सेल में की गई है।
कैसरगंज कोतवाली इलाके के वैरी महेशपुर इलाके का रहने वाला अनुभव श्रीवास्तव बीएससी नर्सिंग का छात्र है। छात्र के खाते में फीस जमा करने के लिए लगभग 28 हजार रुपये थे। सोमवार को जब वह काॅलेज फीस जमा करने के लिए पहुंचा तो पता चला कि खाते से यूपीआई के माध्यम से पैसा ट्रांसफर कर लिया गया है।
पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।