फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   2724 Corona warriors to be given second dose of vaccine today

2724 कोरोना योद्धाओं को आज दी जाएगी वैक्सीन की दूसरी डोज

Wed, 24 Feb 2021 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
2724 Corona warriors to be given second dose of vaccine today
बहराइच। मेडिकल कॉलेज व ट्रॉमा सेंटर समेत 17 केंद्रों पर गुरुवार को 2724 कोरोना योद्धाओं को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। जबकि दूसरे दिन 3647 कर्मचारियों को 16 केंद्रों पर वैक्सीन लगेगी। इनमें अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी व कोरोना योद्धा शामिल रहेंगे। इसके लिए जिले भर में 69 सत्र बनाए गए हैं। प्रत्येक सत्र में नोडल अधिकारी की देखरेख में वैक्सीनेशन का कार्य होगा।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला चांदपुरा स्थित ट्रॉमा सेंटर, मेडिकल कॉलेज और महिला अस्पताल समेत 17 केंद्रों पर गुरुवार सुबह से वैक्सीनेशन का कार्य शुरू होगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीपी वर्मा ने बताया कि गुरुवार को 2724 कोरोना योद्धाओं को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। जबकि शुक्रवार को भी वैक्सीनेशन होगा।
विज्ञापन

डॉ. वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को अग्रिम पंक्ति के कर्मियों के साथ छूटे स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज भी दी जाएगी। 3647 कर्मियों को वैक्सीनेशन के लिए पूरे जिले में 69 सत्र लगेंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर नोडल अधिकारी की देखरेख में वैक्सीनेशन का कार्य शुरू होगा। सभी केंद्रों पर मंगलवार शाम तक वैक्सीन की खेप भेज दी गई है। डॉ. वर्मा ने बताया कि जिन कर्मचारियों को वैक्सीन लगनी है। उनके मोबाइल पर मेसेज भेजकर स्थान व समय की जानकारी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीन व कोल्ड मैनेजर अनिल कुमार मौर्या ने बताया कि शुक्रवार को सिर्फ 16 केंद्रों पर वैक्सीनेशन होगा। ट्रॉमा सेंटर में वैक्सीनेशन का कार्य शुरू नहीं होगा। उन्होंने बताया कि इस दिन 3647 कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed