फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   27 hundred Corona warriors put up second dose

27 सौ कोरोना योद्धाओं ने लगवाई दूसरी डोज

Fri, 26 Feb 2021 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
27 hundred Corona warriors put up second dose
जरवल सीएचसी में कोरोना का टीका लगवाते डा. प्रशांत श्रीवास्तव। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों के साथ कोरोना योद्धाओं को दूसरी डोज का वैक्सीनेशन शुक्रवार को 16 केंद्रों पर शुरू हुआ। 28 सत्र में 3647 कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन लगनी है। इसके लिए सभी केंद्रों पर नोडल अधिकारी ने निगरानी की। शुक्रवार को देर शाम तक 2507 कोरोना योद्धाओं व 257 अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं को वैक्सीन लगाई गई। इस प्रकार कुल 2764 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कालेज, महिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह 10 बजे से वैक्सीनेशन शुरू हुआ। इसके अलावा कैसरगंज, जरवल, मोतीपुर, चरदा, हुजूरपुर, पयागपुर, विशेश्वरगंज, नानपारा समेत 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह से वैक्सीनेशन चला। सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को जिले भर में 28 सत्र संचालित हुआ। जिसमें अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों के साथ छूटे कोरोना योद्धाओं को दूसरी डोज की वैक्सीन लगाई गई। जरवल के मुस्तफाबाद सीएचसी में डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, पयागपुर में फार्मासिस्ट समेत अन्य ने वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि दूसरे दिन ट्रामा सेंटर में वैक्सीनेशन का शिविर नहीं लगा। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर अधिक से अधिक संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहू, एएनएम, चिकित्सकों ने वैक्सीन लगवाई। डॉ. वर्मा ने बताया कि देर शाम तक 2764 लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed