{"_id":"6500a3fce65e844bdb06b2c8","slug":"25-schools-submerged-studies-halted-bahraich-news-c-98-1-bhr1001-3137-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 25 विद्यालय जलमग्न, पढ़ाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 25 विद्यालय जलमग्न, पढ़ाई ठप
Tue, 12 Sep 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच/पयागपुर/खैरीघाट। जिले के 25 परिषदीय विद्यालयों में भीषण जलभराव हो गया है। मंगलवार को स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राएं जलभराव देखकर लौट गए। शिक्षकों का कहना है कि दो-तीन दिनों तक शिक्षण कार्य प्रभावित रह सकता है।
महसी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गंधिला, उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरी मोहन, प्राथमिक विद्यालय बकैना, गौरिया, मुकेरिया सहित क्षेत्र के एक दर्जन परिषदीय विद्यालयों में पानी भर गया है। दो दिनों से शिक्षण कार्य प्रभावित है। मंगलवार को छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंचे, लेकिन स्कूल की स्थिति देख घर लौट गए।
पयागपुर ब्लाॅक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में भी जलभराव के कारण छात्रों को विद्यालयों में पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्राथमिक विद्यालय रोहनी भारी में विद्यालय के सामने सड़क ऊंची है। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से जलभराव हो गया। संविलियन विद्यालय धमसीडिहवा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोहमदपुर ककरहा सहित एक दर्जन विद्यालय जलमग्न हो गए हैं। जिससे शिक्षा कार्य प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्रनाथ द्विवेदी ने बताया कि संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रधानों को पत्र भेजकर मिट्टी पटाई का कार्य कराए जाने के लिए कहा गया है। इसके अलावा रिसिया, विशेश्वरगंज, रामगांव के भी छह विद्यालय जलमग्न हो गए है।