{"_id":"58f250664f1c1bc342cf8c11","slug":"25-bigha-wheat-crop-burnt-to-the-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 25 बीघा गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से 25 बीघा गेहूं की फसल जली
अमर उजाला/श्रावस्ती
Updated Sat, 15 Apr 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
अाग लगने से जली फसल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीबाभारी के मजरा शिवपुर में शनिवार को सुबह अज्ञात कारणों से खेत में आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर एक किसान के खेत में लगी 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाई।
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नीबाभारी के मजरा शिवपुर निवासी आज्ञाराम मौर्य के खेत में अचानक आग लग गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक आग की चपेट में आकर आज्ञा राम के खेत में लगी 25 बीघे गेहूं की फसल जल कर राख होेे गई।
इस दौरान ग्रामीणों ने एकत्र होकर आग को काबू में करना चाहा, लेकिन आग भड़क गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने अगिभनशमन विभाग को दी। इसके बाद सूचना पर पहुंचे अगिभनशमन कर्मियों ने किसी तरह आग को काबू में किया। आग से लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इस दौरान ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने आग से हुए नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
इस संबंध में एसडीएम जमुनहा श्रीराम सचान ने बताया कि तहसील क्षेत्र में होने वाले अगिभनकांड में हुए नुकसान का जायजा लेकर तत्काल अहेतुक राशि देने का निर्देश दिया गया है। नीबाभारी के मजरा शिवपुर में भी राजस्व निरीक्षक को भेजा गया है।