{"_id":"cdb1cbc3c9ba965f83c1c58cb2557af8","slug":"24-hour-power-supply-will-be-in-nanpara-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नानपारा में होगी 24 घंटे बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नानपारा में होगी 24 घंटे बिजली आपूर्ति
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
पॉवर कार्पोरेशन ने नानपारा कस्बे को 24 घंटे बिजली आपूर्ति का लक्ष्य निर्धारित किया है, जबकि यहां के गांवों को 20 घंटे बिजली आपूर्ति दी जाएगी। 25 दिन के अंदर ये व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। देवीपाटन मंडल के बहराइच जनपद के नानपारा विद्युत सब स्टेशन को रोल मॉडल के रूप में चयनित किया गया है।
चीफ इंजीनियर गोंडा ने मंगलवार को नानपारा में दौरा कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने दो माह में मंडल के चारों जिलों में निर्धारित समय तक आपूर्ति देने की बात कही। इसके लिए ऊर्जा राज्यमंत्री यासर शाह की पहल को अहम माना जा रहा है।
पॉवर कार्पोरेशन की ओर से रोल मॉडल के तहत श्रावस्ती में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की कवायद की गई है। इसी तर्ज पर कार्पोरेशन अन्य जिलों में भी अभियान चलाने जा रहा है। देवीपाटन मंडल के चीफ इंजीनियर हर्ष मुंशी ने मंगलवार को नानपारा विद्युत वितरण खंड कार्यालय का दौरा किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि श्रावस्ती की तर्ज पर बहराइच जनपद के नानपारा कस्बे को रोल मॉडल के रूप में चयनित किया गया है। इसके तहत अभियान चलाकर क्षेत्र में लाइन लॉस की समस्या खत्म की जाएगी। ट्रिपिंग भी दूर करने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नानपारा में बिजली चोरी रोकने के साथ ही घरों में मीटर लगाने का भी अभियान चलेगा।
हर्ष मुंशी ने बताया कि दो माह में देवीपाटन मंडल के सभी चार जनपदों के शहरी इलाकों में चौबीस घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में बीस घंटे आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता आरिफ अहमद, सहायक अभियंता अताउल्ला जफर भी थे।